{"_id":"62069e87290c826eca7815bb","slug":"woman-expelled-from-home-for-dowry-baghpat-news-mrt576600739","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए महिला को घर से निकाला, फोन पर दिया तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए महिला को घर से निकाला, फोन पर दिया तलाक
विज्ञापन
फोन पर दिया तलाक
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। कस्बे की पट्टी बंजारन निवासी महिला को ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया है। महिला ने पति पर फोन पर तलाक देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
पट्टी बंजारन निवासी सबीना पुत्री रहमान ने बताया कि 2019 में सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत उसका निकाह देहरादून के युवक से हुआ था। आरोप है कि निकाह के कुछ समय बाद दहेज की मांग को लेकर उसके साथ बुरा बर्ताव किया जाने लगा। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति व सास-ससुर ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। वापस आने पर जाने से मारने की धमकी दी। महिला का कहना है कि उसके पति ने उसे फोन पर तलाक दे दिया। उसने थाने में तहरीर देकर पति व सास-ससुर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति, सास व ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
दो मिले संक्रमित, 37 केस एक्टिव
बागपत। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दो संक्रमित मिले हैं। अब जिले में 37 केस एक्टिव रह गए हैं। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए मास्क व सामाजिक दूरी का पालन करने का आह्वान किया है। संवाद