फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Woman doctor received threat in district hospital

जिला अस्पताल में महिला चिकित्सक को मिली धमकी

Sun, 22 Sep 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Woman doctor received threat in district hospital
जिला अस्पताल में महिला चिकित्सक को मिली धमकी
विज्ञापन

बागपत। जिला अस्पताल में महिला चिकित्सक मोहिनी पंवार ने एक महिला कांस्टेबल पर अभद्र व्यवहार करने एवं धमकाने का आरोप लगाया। महिला कांस्टेबल जबरन फर्जी मेेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने का दबाव बना रही है। उन्होंने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

महिला चिकित्सक मोहिनी पंवार ने एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि शनिवार को सुबह साढ़े 11 बजे के लगभग जिला अस्पताल की लैब में वे किसी रोगी की रिपोर्ट के संबंध में गई हुई थी। जब वापस लौटने पर महिला रोगी पूजा के साथ आई महिला कांस्टेबल ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और देख लेने की धमकी दी। पूर्व में भी महिला कांस्टेबल ने उन पर फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र लिखवाने का दबाव बनाया था। उन्हें कोई बीमारी नहीं है। इस घटना के बाद महिला चिकित्सक भयभीत है। उन्होंने एसपी से महिला कांस्टेबल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने डीएम, सीएमओ को भी प्रतिलिपि भेज दी है। इस संबंध में प्रभारी सीएमएस डॉ. अशोक लाठियान ने बताया कि महिला कांस्टेबल पहले भी कई बार चिकित्सकों को धमकी दे चुकी है। उसका व्यवहार गलत है। एसपी को महिला कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed