फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Woman District President's resignation over dispute, then withdrawn

तकरार पर महिला जिलाध्यक्ष का इस्तीफा, फिर वापस लिया

Sat, 30 Oct 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Woman District President's resignation over dispute, then withdrawn
बागपत में आशीर्वाद रैली के मंच पर रालोद जिलाध्यक्ष डॉ.जगपाल सिंह तेवतिया से नोकझोंक करती महिला प? - फोटो : BAGHPAT
- रालोद की आशीर्वाद पथ रैली में जिलाध्यक्ष जगपाल तेवतिया ने महिला पदाधिकारियों के मंच से उतरने को कहने पर हंगामा
विज्ञापन

- महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तभी माइक से महिलाओं का सम्मान नहीं होने का आरोप लगाया, नोकझोंक भी हुई
- महिला जिलाध्यक्ष रेनू तोमर को मंच पर बैठाने तक से इंकार किया तो अपमान होता देख मंच से उतरकर इस्तीफा दिया
- महिला जिलाध्यक्ष को मना रहे एक कार्यकर्ता के साथ पति की हाथापाई हुई, जिलाध्यक्ष ने पांच घंटे बाद इस्तीफा वापस लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बड़ौत के जनता वैदिक कालेज में रालोद की आशीर्वाद पथ रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के आने से पहले मंच पर खूब खींचतान हुई। मंच पर नहीं बैठने देने के कारण महिला जिलाध्यक्ष नीचे उतर गई तो उसे मनाने का प्रयास करने पर एक कार्यकर्ता के साथ उनके पति ने हाथापाई कर दी। इस खींचतान के बाद जिलाध्यक्ष जगपाल तेवतिया पर अभद्रता का आरोप लगा महिला जिलाध्यक्ष रेनू तोमर ने इस्तीफा तक दे दिया। हालांकि करीब पांच घंटे बाद इस्तीफा वापस ले लिया।
रालोद की आशीर्वाद पथ रैली के लिए दो मंच बनाए गए थे। एक मुख्य मंच राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी व वरिष्ठ नेताओं के लिए बनाया गया था, जबकि उसके कुछ दूर ही अन्य नेताओं के लिए मंच बनाया गया था। मुख्य मंच पर पहुंचने वाले नेताओं को नीचे उतारा जा रहा था, लेकिन वहां महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियवंदा तोमर व जिलाध्यक्ष रेनू तोमर जाकर बैठ गई। जिलाध्यक्ष जगपाल तेवतिया ने उनको वहां से नीचे जाने के लिए कहा तो दोनों ने इंकार कर दिया। इस पर जिलाध्यक्ष जगपाल तेवतिया ने मुख्य मंच के माइक से कहा कि यह दोनों महिला पदाधिकारी मनमानी कर रही है और उनको नीचे उतारा जाए। इसे लेकर हंगामा शुरू हो गया और तुरंत ही राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियवंदा तोमर ने कहा कि इस पार्टी में महिलाओं का सम्मान किया जाता है, लेकिन यहां कुछ नेता उनका अपमान कर रहे है। जगपाल तेवतिया व प्रियवंदा तोमर के बीच नोकझोंक भी हुई तो अन्य नेताओं ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन

इसके बाद ही वरिष्ठ नेताओं के नाम बोलकर मुख्य मंच पर बैठने के लिए बुलाया गया। इसमें प्रियवंदा तोमर का नाम शामिल था, लेकिन महिला जिलाध्यक्ष रेनू तोमर का नाम नहीं था। इसे अपना अपमान मानते हुए मंच से रोष जताने को रेनू तोमर माइक की तरफ जाने लगी तो उनको जिलाध्यक्ष जगपाल तेवतिया ने रोक दिया। दोबारा हंगामा शुरू हो गया तो पूर्व विधायक व अन्य नेताओं ने मामला शांत कराया। इसके बाद महिला जिलाध्यक्ष रेनू तोमर मंच से उतरकर जाने लगी तो मंच के पीछे एक कार्यकर्ता ने उनको मनाने का प्रयास किया। रेनू तोमर के पति ने उसके साथ हाथापाई कर दी। एक वीडियो में उस कार्यकर्ता को थप्पड़ भी मारते दिख रहे है। किसी तरह मामला शांत होने पर रेनू तोमर ने घर जाते ही जिलाध्यक्ष जगपाल तेवतिया पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए पद से इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा करीब एक बजे आया तो उसके करीब पांच घंटे बाद उन्होंने दूसरा पत्र जारी करते हुए कहा कि उन्होंने आक्रोश में आकर जल्दबाजी में महिला जिलाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया था, लेकिन अब वह उसे वापस ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed