{"_id":"6161dd9a8ebc3e656e3c77da","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-baghpat-news-mrt5599740141","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालैनी। मुकंदपुर ओगटी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। उसके परिजनों ने ससुराल वालों पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। वहां पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
मुकंदपुर ओगटी गांव में शनिवार सुबह रेखा (32) की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के सुसराल वालों ने बताया कि रेखा का रसोई में पैर फिसल गया था, जिससे वह गिर गई और उसकी मौत हो गई। शनिवार दोपहर को गांव पहुंचे मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि रेखा की मौत सुसराल वालों की पिटाई के कारण हुई है। उसके भाई रामकुमार ने बताया कि उसकी बहन को पिछले काफी दिनों से परेशान किया जा रहा था। उसकी बहन की मौत की सूचना पड़ोस वालों ने फोन कर दी है। उसके भाई ने थाने में मामले की तहरीर दी है पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया। बालैनी थाना प्रभारी रामनिवास का कहना है कि तहरीर मिल गई है और इस मामले की जांच की जा रही है।
महिला ने परिजनों से जान का खतरा बताया तो दौड़ी पुलिस
दोघट। दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी कि वह जंगल में छिपी हुई है और उसे परिजनों से खतरा है। इसकी सूचना थाना पुलिस को भी दी गई। पुलिस जंगल में पहुंची और युवती को थाने लाकर जानकारी की। इंस्पेक्टर बिरजाराम ने बताया कि लड़की के परिजन भी थाने आ गए। बताया कि घर पर मामूली कहासुनी होने पर लड़की डर गई थी। उधर, लड़की के पिता ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ उसे बहला फुसलाकर ले जाने की तहरीर भी दी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।