{"_id":"5fa8278e8ebc3e9be1056cf2","slug":"woman-beaten-by-brick-dead-body-thrown-in-field-baghpat-news-mrt510072894","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट से पीटकर महिला की हत्या, खेत में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट से पीटकर महिला की हत्या, खेत में फेंका शव
विज्ञापन

पाबला का मामला, मौके से ईंट बरामद, शव की नहीं हो सकी पहचान
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के पाबला बेगमाबाद गांव के जंगल में एक महिला का शव पड़ा मिला। महिला की हत्या ईंट से सिर पर वार करके की गई थी। मौके से हत्या मेें प्रयुक्त ईंट बरामद हो गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात तक महिला की पहचान नहीं हो सकी थी।
सीओ सदर ओमपाल सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के चौहल्दा नहर-पाबला बेगमाबाद गांव स्थित जंगल में लगभग 30 वर्षीय महिला का शव किसान जयपाल सिंह के ईख के खेत में मिला। किसान ने सूचना दी थी कि उसकी पुत्रवधू त्योहार के कारण देवताओं की पूजा करने गई थी। इसी दौरान उसकी नजर महिला के शव पर पड़ी तो चीख पुकार मच गई। सूचना पर सीओ के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पास ही ईंट पड़ी मिल गई। सीओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। आशंका है कि पहले गला घोंटा गया और उसके बाद ईंट से सिर पर वार किए गए। मामले की जांच की जा रही है।