फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Without Aadhaar, 42 thousand farmers will not be entitled to fifth installment

बिना आधार, 42 हजार किसान नहीं होंगे पांचवीं किश्त के हकदार

Fri, 14 Feb 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Without Aadhaar, 42 thousand farmers will not be entitled to fifth installment
बिना आधार, 42 हजार किसान नहीं होंगे पांचवीं किश्त के हकदार
विज्ञापन

बागपत। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एक साल बाद भी पटरी पर लौटती नहीं दिख रही है। बैंक खाते और आधार की वजह से सम्मान निधि लटकी हुई है। आधार कार्ड की खामियां किसानों के लिए मुसीबत बन रही है। आधार की गलतियां दूर नहीं होने के कारण किसानों को पांचवीं किश्त का लाभ नहीं मिल सकेगा। जिले के 42 हजार 459 किसानों का आधार नंबर अभी भी दुरुस्त नहीं हो पाया है। हर विकास खंड की टीमें किसानों के आधार कार्ड दुरुस्त कराने में जुटी हैं। 23 फरवरी तक इन किसानों को केसीसी की सुविधा प्रदान की जानी है। जब तक आधार कार्ड और बैंक की डिटेल दुरुस्त नहीं होगी पात्रों को किसान क्रेडिट कार्ड और सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल सकेगा। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार का कहना है कि जो भी खामियां मिल रही हैं, उन्हें दूर कराया जा रहा है।
-------------------------
इनसेट
अब तक किसानों को मिली चार किश्त
बागपत। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अब तक किसानों को चार किश्त मिली है। पहली किश्त का लाभ 87 हजार 242 किसानों को मिला था, जबकि चौथी किश्त का लाभ केवल 33 हजार 990 किसानों को मिला है।
विज्ञापन

-------------------------
इनसेट
इतने किसान पंजीकृत
बागपत। साल 2011 की जनगणन के अनुसार जिले में कृषि विभाग ने पंजीकृत किसानों की संख्या एक लाख 16 हजार 179 मानी थी, जबकि सम्मान निधि के लिए वर्तमान में एक लाख 28 हजार 965 किसानों ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
इनसेट
20 हजार किसानों को आधा इनवेलिड
बागपत। आवेदक किसानों की अब तक की जांच में 20 हजार 229 किसानों के आधार कार्ड इनवेलिड पाए गए हैं। कृषि विभाग इन किसानों की जांच कराने में जुटा है।
-------------------------
इनसेट
14 सौ किसानेां को मिली प्रथम किश्त
बागपत। आधार कार्ड और अन्य त्रुटियां ठीक होने के बाद एक हजार 440 किसानों के खाते में प्रथम किश्त पहुंच गई है। अब पहली किश्त प्राप्त करने वाले किसानों की संख्या 85 हजार 802 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed