फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Will take a promise to quit intoxication from brothers

रक्षाबंधन पर भाइयों से लेंगी नशा छोड़ने का वचन

Fri, 20 Aug 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Will take a promise to quit intoxication from brothers
निरपुड़ा गांव में बैठक को संबोधित करती पूर्व प्रधान मुनेश देवी - फोटो : BAGHPAT
भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उपहार में एक-एक पौधा भी लेंगी बहनें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाहा। रक्षाबंधन के पर्व पर निरपुड़ा गांव की महिलाएं और लड़कियां भाइयों से कुछ अलग तोहफा लेंगी। गांव में शुक्रवार को महिलाओं की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से भाइयों से नशा छोड़ने और माता-पिता की सेवा करने का वचन लेने का फैसला किया। इसके अतिरिक्त उपहार में एक-एक पौधा भी लिया जाएगा।

निरपुड़ा की पूर्व ग्राम प्रधान मुनेश देवी के आवास पर महिलाओं व लड़कियों की बैठक हुई। प्रधान मुनेश देवी ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा। राखी के त्योहार पर भाइयों से तोहफा लेने के बजाय कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया जाएगा। बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर नशा छोड़ने की शपथ दिलाएंगी और भाइयों से उपहार में एक-एक पौधा लेंगी। पिछले वर्ष भी रक्षाबंधन पर लगभग 80 महिलाओं और लड़कियों ने भाइयों को नशा छोड़ने की शपथ दिलाई थी। बैठक में सविता, ऊषा, सीमा, कुसुम, दिनेश, नीतू, साक्षी, राखी, पारुल, ज्योति, सपना, आनिया, रूही, वीरा, रूबी, आरती, इंदू आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed