{"_id":"65479bbbf3329360f4052854","slug":"will-surround-mill-owners-house-in-delhi-if-sugarcane-payment-is-not-made-baghpat-news-c-28-1-bag1001-6905-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: गन्ना भुगतान नहीं होने पर दिल्ली में मिल मालिक का आवास घेरेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: गन्ना भुगतान नहीं होने पर दिल्ली में मिल मालिक का आवास घेरेंगे
विज्ञापन
फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। ककौर कलां गांव में हुई किसानों की बैठक में मलकपुर मिल से गन्ना भुगतान नहीं मिलने पर नाराजगी जताई गई। साथ ही 20 नवंबर तक भुगतान नहीं मिलने पर 21 नवंबर को दिल्ली में मिल मालिक के आवास का घेराव करने का निर्णय लिया गया।
ककौर कलां गांव में रविवार को किसानों की बैठक हुई, जिसको संबोधित करते हुए किसान मुरारी सिंह ने कहा कि संगठित होकर ही मलकपुर मिल पर भुगतान करने का दबाव बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भुगतान मिलने तक आंदोलन जारी रखना होगा। किसान सूरत सिंह ने कहा कि गन्ना भुगतान के लिए किसानों को आंदोलन करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। साथ ही यह भी कहा कि अभी 85 फीसदी भुगतान होना बाकी है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20 नवंबर तक बकाया गन्ना भुगतान नहीं होने पर 21 नवंबर से दिल्ली में मिल मालिक के आवास का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर जयवीर सिंह, रामकुमार सिंह, प्रमोद तोमर, धूम सिंह, नरेंद्र आर्य, जयवीर सिंह, संजीव प्रधान, राजवीर सिंह, नरेश कुमार, अरुण कुमार, तेज सिंह, गौरव प्रधान समेत अन्य मौजूद रहे।