फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Will surround mill owner's house in Delhi if sugarcane payment is not made

Baghpat News: गन्ना भुगतान नहीं होने पर दिल्ली में मिल मालिक का आवास घेरेंगे

Sun, 05 Nov 2023 07:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 07:12 PM IST
विज्ञापन
Will surround mill owner's house in Delhi if sugarcane payment is not made
फोटो 9
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। ककौर कलां गांव में हुई किसानों की बैठक में मलकपुर मिल से गन्ना भुगतान नहीं मिलने पर नाराजगी जताई गई। साथ ही 20 नवंबर तक भुगतान नहीं मिलने पर 21 नवंबर को दिल्ली में मिल मालिक के आवास का घेराव करने का निर्णय लिया गया।

ककौर कलां गांव में रविवार को किसानों की बैठक हुई, जिसको संबोधित करते हुए किसान मुरारी सिंह ने कहा कि संगठित होकर ही मलकपुर मिल पर भुगतान करने का दबाव बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भुगतान मिलने तक आंदोलन जारी रखना होगा। किसान सूरत सिंह ने कहा कि गन्ना भुगतान के लिए किसानों को आंदोलन करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। साथ ही यह भी कहा कि अभी 85 फीसदी भुगतान होना बाकी है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20 नवंबर तक बकाया गन्ना भुगतान नहीं होने पर 21 नवंबर से दिल्ली में मिल मालिक के आवास का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर जयवीर सिंह, रामकुमार सिंह, प्रमोद तोमर, धूम सिंह, नरेंद्र आर्य, जयवीर सिंह, संजीव प्रधान, राजवीर सिंह, नरेश कुमार, अरुण कुमार, तेज सिंह, गौरव प्रधान समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed