{"_id":"61fab73dfe246f14a55ed1f9","slug":"will-students-of-council-schools-be-promoted-this-time-too-baraut-news-mrt575477980","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या इस बार भी प्रोन्नत किए जाएंगे परिषदीय स्कूलों के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या इस बार भी प्रोन्नत किए जाएंगे परिषदीय स्कूलों के छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण के कारण अब तक स्कूलों का नहीं हो सका संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कोरोना संक्रमण के कारण एक बार फिर से परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की वार्षिक परीक्षा पर संकट दिख रहा है। कोरोना संक्रमण के कारण अभी तक भी स्कूलों के दरवाजों से ताले नहीं हट सके है। चुनाव भी सिर पर है। ऐसे में कक्षा एक से आठवीं तक की परीक्षा कब होगी, इसे लेकर संशय बरकरार है।
दो वर्षों से कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत किया जा रहा है। परिषदीय विद्यालय में नवंबर के अंतिम सप्ताह में छमाही परीक्षा कराई जाती है। मगर, कोरोना संक्रमण के केस बढ़ने के कारण परीक्षा नहीं हो सकी। विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे। इसके बाद वार्षिक परीक्षा का समय होगा। मगर, अभी परीक्षा के संबंध में विभाग को कोई आदेश न मिलने के कारण असमंजस का माहौल बना हुआ है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या पिछले दो सालों की तरह इस बार भी अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया जाएगा।
शासन के निर्देश का इंतजार
अभी बच्चों को विद्यालय न बुलाने का आदेश है। परीक्षाओं के संबंध में कोई आदेश नहीं आया है। अगर परीक्षा कराने के लिए शासन निर्देश देगा तो कोरोना प्रोटोकॉल के तहत परीक्षा कराई जाएगी। - सतीश शर्मा, एबीएसए