{"_id":"61ec559f70990347be057ef9","slug":"will-stop-liquor-smuggling-by-meeting-with-haryana-police-baghpat-news-mrt574379164","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में यूपी व हरियाणा पुलिस मिलकर शराब तस्करी रोकेगी, अपराधियों पर शिकंजा कसेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में यूपी व हरियाणा पुलिस मिलकर शराब तस्करी रोकेगी, अपराधियों पर शिकंजा कसेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश व हरियाणा के पुलिस अधिकारियों की शनिवार को सोनीपत के राई स्थित लोनिवि गेस्ट हाउस में संयुक्त बैठक हुई। यहां शराब व मादक पदार्थ तस्करी मिलकर रोकने की सहमति बनी। वहीं, आपराधिक छवि के लोगों पर भी शिकंजा कसने का निर्णय किया गया। इस तरह हरियाणा के पुलिस अधिकारियों ने चुनाव के दौरान पूरा सहयोग करने की सहमति जताई है।
चुनाव आयोग के निर्देश पर हुई संयुक्त बैठक में यूपी व हरियाणा के पुलिस अधिकारियों ने लगातार संपर्क में रहकर सूचनाओं का आदान-प्रदान करने की बात कही। सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए दोनों राज्यों की सीमाओं पर लगातार चेकिंग करने के साथ ही कड़ी निगरानी रखी जाएगी। मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल ने कहा कि दोनों प्रदेशों की पुलिस के बीच बेहतर तालमेल रखकर असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही शराब तस्करी, मादक पदार्थ तस्करी व हथियारों की तस्करी रोकने को लेकर सीमा पर सतर्कता बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही अपराधियों के बारे में जानकारी साझा करके उन पर कार्रवाई होगी। नेशनल हाईवे के साथ ही यमुना के पास भी पुलिस की गश्त कराने की बात कही गई, जिससे यमुना के रास्ते कोई शराब व अन्य मादक पदार्थों की तस्करी नहीं हो सके।
आईजी प्रवीण कुमार के अनुसार हरियाणा से लगते यूपी के जिलों से चुनाव में कोई गड़बड़ी न हो सके। इसके लिए हरियाणा पुलिस ने पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया है। चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के लिए कुछ सुझाव थे जो हरियाणा पुलिस के सामने रखे हैं और वहां से कुछ जानकारी साझा की गई है। इस दौरान रोहतक रेंज के आईजी एडीजी संदीप खिरवार, करनाल रेंज की आईजी ममता सिंह, एसपी बागपत नीरज कुमार जादौन, एसपी सोनीपत राहुल शर्मा, एएसपी सोनीपत उपासना व दीप्ति गर्ग, एएसपी पानीपत पूजा वशिष्ठ मौजूद रहे।