फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Will provide Gangajal on Mahashivratri

शिवभक्तों को गंगाजल उपलब्ध कराएंगे विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ता

Sun, 01 Aug 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Will provide Gangajal on Mahashivratri
बिनौली। संस्कृत महाविद्यालय गुरुकुल लाक्षाग्रह बरनावा पर विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं की रविवार को बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं ने महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं को गंगाजल उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

बैठक में विहिप के जिलाध्यक्ष रवींद्र जैन व जिला संयोजक बजरंग दल अमित तितरोदा ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर इस वर्ष महामारी के चलते कांवड़ यात्रा स्थगित की गई। इसलिए कार्यकर्ता महाशिवरात्रि पर्व पर शिवभक्तों के लिए जिले के सभी मंदिरों में गंगा जल का प्रबंध करेंगे। उन्होंने बताया कि गंगा जल प्रबंधन व वितरण व्यवस्था की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। संगठन के कार्यकर्ता रविवार शाम गंगाजल लेने हरिद्वार के लिए रवाना होंगे। बैठक में जिला सह सत्संग प्रमुख नरेंद्र तेड़ा, जिला गोरक्षा प्रमुख विनोद खिंदौड़ा, प्रखड संयोजक विपिन तोमर, प्रखंड सह संयोजक वरुण चंदायन आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed