फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Will not hurt the pride of the country: Rajnath Singh

देश के स्वाभिमान पर चोट नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह 

Fri, 10 Feb 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 10 Feb 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Will not hurt the pride of the country: Rajnath Singh
अग्रवाल मंडी टटीरी में लोगो का अभिवादन करते ग्रहमंत्री राजनाथ सिंह व प्रत्याशी योगेश धामा - फोटो : amar ujala
बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के मान, सम्मान और स्वाभिमान पर चोट नहीं आने देंगे। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि भारत पहले छेड़ता नहीं और फिर छोड़ता नहीं है। पिछले ढाई साल में केंद्र सरकार ने प्रत्येक वर्ग के लिए विकास कार्य किए। यूपी में सरकार बनीं तो किसान, मजदूर और युवा वर्ग के लिए केंद्र की तर्ज पर ही कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित रैली में राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपी में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं। किसानों को फसलों के दाम नहीं मिलते और युवाओं के पास रोजगार नहीं है। भाजपा की नीतियों से ही यूपी में विकास कार्य हो सकते हैं। सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में दोनों ने किसी तरह का विकास नहीं कराया। प्रत्येक वर्ग के लिए भाजपा ने नीतियां तैयार की है। किसानों को फसलों का बेहतर दाम दिलाया जाएगा। युवाओं को बगैर इंटरव्यू नौकरी मिलेगी। प्रमाणपत्रों के खुद सत्यपान का अधिकार दिया जाएगा। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने विकास कार्य कराए हैं। संकल्प पत्र में किसानों का ध्यान रखा गया है। इस मौके पर प्रत्याशी योगेश धामा, जिलाध्यक्ष संजय खोखर, नरेश मानव, कृष्णपाल मलिक, विजयपाल तोमर, महेश अग्रवाल, सूरजपाल, देवेंद्र राठी, सोनिया चौधरी, जयकरण गुर्जर, राजेश चौहान, अश्वनी त्यागी, अमित तोमर, अमित राणा, पुष्पेंद्र, सचिन शर्मा, दौलतराम यादव, आकाश बंसल, मनोज धामा, सुदेश चौहान, रामपाल नेहरा, रविंद्र बली, राजकुमार, उदयवीर धामा, कंवरपाल घिटौरा, राजेश खुराना, अनीता देवी, कौशल त्यागी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता करतार सिंह घिटौरा और संचालन जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed