{"_id":"63fa5b1920760969e000c6a4","slug":"will-give-30-lakhs-for-connection-then-how-will-industry-do-baghpat-news-c-14-1-133009-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कनेक्शन के लिए देंगे 30 लाख तो कैसे करेंगे उद्योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कनेक्शन के लिए देंगे 30 लाख तो कैसे करेंगे उद्योग
Sun, 26 Feb 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 26 Feb 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
बागपत। ग्लोबल इंवेस्टर समिट के तहत आयुक्त सेल्वा कुमारी जे ने शनिवार को कलक्ट्रेट के सभागार में उद्यमियों की समस्याएं सुनीं। उद्यमियों ने प्रस्ताव पास होने, जमीन नहीं मिलने समेत अन्य समस्याएं बताईं। उद्यमियों ने कहा कि विद्युत कनेक्शन के लिए उद्यमी 30 लाख रुपये जमा करेंगे तो उद्योग कैसे करेंगे।
उद्यमी आनंद गुप्ता ने बताया कि उनका टेक्सटाइल उद्योग में 100 करोड़ रुपये निवेश करने का प्लान है। जिसके लिए दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर उन्होंने जमीन खरीद ली है। जहां निर्माण के लिए उन्होंने विद्युत निगम में छह किलोवाट विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन किया, लेकिन विद्युत निगम ने ग्रामीण फीडर होना बताकर उन्हें तीस लाख रुपये जमा करने के लिए कहा है।
उन्होंने कहा कि उद्यमी एक कनेक्शन के लिए 30 लाख रुपये जमा करना बड़ी समस्या है। अफसरों ने कई बार समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। उन्होंने कमिश्नर से समस्या का समाधान कराने की मांग की। बागपत इंडस्ट्री वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव गोस्वामी ने भी उद्यमियों की समस्याएं उठाईं।
विज्ञापन
आयुक्त सेल्वा कुमारी जे ने प्राधिकरण, विद्युत निगम समेत अन्य विभागों के अधिकारियों को उद्यमियों की समस्या का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। आयुक्त ने बताया कि जिले में 544 उद्यमियों ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया है, जिनकी समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए हैं। मौके पर विकास चौधरी, राहुल कुमार, अश्वनी शर्मा, एसके कुंडू समेत अन्य उद्यमी मौजूद रहे।
-- --
फैक्टरी के लिए मशीन खरीद ली, लेकिन नक्शा नहीं हो रहा पास
उद्यमी संजीव चौधरी ने बताया कि उन्होंने सरूरपुर कलां से लधवाड़ी मार्ग पर फैक्टरी के लिए जमीन खरीद ली है। जिसके लिए मशीनें भी खरीद ली गई है, लेकिन प्राधिकरण के अधिकारी उनकी फैक्टरी का नक्शा पास नहीं कर रहे। उद्यमी ने आयुक्त से नक्शा पास कराने की मांग की।
-- --
सस्ती जमीन दिलवाओ, लगाएंगे इंडस्ट्री पार्क
उद्यमी अभिनव जैन ने बताया कि उन्होंने इंडस्ट्रीयल पार्क बनाने के लिए जमीन की जरूरत है। जिसमें कुछ जमीन मिल गई है, लेकिन अभी दूसरी जमीन की जरूरत है। उन्होंने अफसरों से सस्ती जमीन दिलवाने की मांग की।
आयुक्त ने किया भगवान आशुतोष का जलाभिषेक
बालैनी। आयुक्त सेल्वा कुमार जे शनिवार को परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं। उन्होंने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। इस मौके पर डीएम राजकमल यादव भी मौजूद रहे। संवाद