{"_id":"61d48ec085d6fb522568a818","slug":"will-defying-dm-s-orders-showing-private-school-operators-baraut-news-mrt5721159104","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूल संचालक दिखा रहे डीएम के आदेशों को ठेंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूल संचालक दिखा रहे डीएम के आदेशों को ठेंगा
विज्ञापन
बड़ौत के पुसार गांव में निजी स्कूल में पढ़ने जाते बच्चे।
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कक्षा एक से आठवीं तक छुट्टी के आदेशों के बावजूद खोले जा रहे स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने बढ़ती ठंढ और कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की 14 जनवरी तक छुट्टी रखने के आदेश दिए थे। मगर, मंगलवार को नगर और देहात क्षेत्र में अधिकांश निजी स्कूल खुले रहे। बच्चे ठिठुरती हुई ठंड में स्कूल गए।
मंगलवार को बड़ौत नगर और देहात क्षेत्र के बिजरौल व पुसार गांव के निजी स्कूलों को खोलकर संचालकों ने डीएम के आदेशों को ठेंगा दिखाया। कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को स्कूल में बुलाया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि एक तो सरकारी आदेशों का उल्लंघन और ऊपर से कोविड नियमों का पालन ना करना। ना तो बच्चे मास्क का प्रयोग करते नजर आए और ना ही शिक्षक। इस संबंध में एबीएसए सतीश शर्मा का कहना है कि कई स्कूलों के खुलने की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिनकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।