{"_id":"5a5f9c294f1c1b7e268b4f6a","slug":"will-be-made-six-lane-delhi-saharanpur-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह लेन का बनाया जाएगा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह लेन का बनाया जाएगा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे चार के बजाए अब छह लेन बनेगा। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को लाभ होगा। सहारनपुर से नोएडा तक 132 गांव का भूजल प्रदूषित है, इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
केंद्र सरकार हिंडन और काली नदी को प्रदूषण मुक्त करेगी। प्रदूषित जल नदियों में छोड़ने वाली फैक्ट्रियों पर भी कार्रवाई होगी। मोदीनगर में केंद्रीय विश्वविद्यालय बनवाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय पशु स्वास्थ्य संस्थान में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को छह लेन का बनाएगा। इसके लिए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष वह प्रस्ताव रख चुके हैं।
विज्ञापन
प्रदूषित जल पर एनजीटी के फैसले पर उन्होंने कहा कि हिंडन, कृष्णा और काली नदी की स्थिति सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं। सहारनपुर से लेकर नोएडा तक करीब 132 गांव ऐसे हैं, जिनका भूजल खराब हो चुका है।
केंद्र सरकार इस पर काम कर रही है, इन नदियों की सेहत सुधारी जाएगी, ताकि लोगों को परेशानी न होगा। जेवी कॉलेज बड़ौत को यूनिवर्सिटी का दर्जा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है, इसके अलावा मोदीनगर में इलाहाबाद या डॉ अंबेडकर यूनिवर्सिटी का कैंपस बनवाया जाएगा, ताकि शिक्षा में युवाओं को लाभ हो सके। बावली गांव में जल्द ही केंद्रीय विद्यालय शुरू होगा, इसका लाभ बागपत ही नहीं आसपास के जिलों को भी होगा।
सांसद निधि से 15 स्थानों पर बनेंगे यात्री शेड
बागपत। सांसद निधि से जिले में 15 स्थानों पर यात्री शेड बनवाएं जाएंगे। केंद्रीय मानव संसाधन, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनरोद्धार विकास राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने सीडीओ को यात्री शेड बनाने के लिए पत्र लिखा।
सांसद का पत्र प्राप्त होते ही विकास भवन ने शेड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। बता दें कि बागपत के राष्ट्र वंदना चौक, गौरीपुर मोड़, ककड़ीपुर, रमाला गेट, किशनपुर बराल बस स्टैंड, बावली-महावतपुर में सिंडिकेट बैंक के सामने, बड़ौत में दिल्ली बस स्टैंड, बड़ौली में बड़का रोड, ट्यौढ़ी गांव स्थित शिकोहपुर मार्ग के सामने हाईवे पर, गुफा वाले बाबा मंदिर, काठा-मवी कलां में मैन बस स्टैंड, खेकड़ा पाठशाला, पुरा महादेव मंदिर और डूंडाहैड़ा स्थित बस स्टैंड पर यात्री शेड बनवाएं जाएंगे।