फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Wife of MP representative Pradeep Thakur lost

सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर की पत्नी हारीं

Tue, 04 May 2021 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Wife of MP representative Pradeep Thakur lost
बागपत। जिला पंचायत चुनाव में वार्ड-16 से सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर की पत्नी अंजू देवी चुनावी मैदान में थी। खुद सांसद ने उनके लिए प्रचार किया था। लेकिन सपा प्रत्याशी गीता पत्नी संजय ने उन्हें 1822 मतों से शिकस्त दे दी। गीता को 11672 वोट मिले। अंजू को 9850 वोट मिले। इस सीट के नतीजे पर भाजपा के साथ ही दूसरी पार्टियों के नेताओं की भी निगाह थी। दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर रही और अंत में गीता ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

बसंत तोमर सबसे ज्यादा और साक्षी सबसे कम अंतर से जीते
बागपत। जिला पंचायत के चुनाव में वार्ड-2 से रालोद के प्रत्याशी बसंत तोमर की सबसे बड़ी जीत रही। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी सोनू को 18942 मतों से हरा दिया। बसंत तोमर को 21041 वोट मिली। जबकि सोनू 2099 वोट पर ही सिमट गए। इसके अलावा भाजपा के वार्ड-14 से प्रत्याशी रविंद्र ने अपने प्रतिद्वंद्वी तेजपाल को 11848 वोटों से हराया। रविंद्र को 17798 वोट और तेजपाल को 5950 वोट मिली। रालोद की वार्ड-1 से प्रत्याशी जैतून ने अपनी प्रतिद्वंद्वी मंजू देवी को 8926 वोट से हराया। जैतून को 14555 और मंजू देवी को 5629 वोट मिले। रालोद के वार्ड-15 से प्रत्याशी सुभाष गुर्जर ने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी सत्यवीर को 7935 वोट से हराया। सुभाष गुर्जर को 17436 वोट और सत्यवीर को 9501 वोट मिले। वार्ड-17 से रालोद प्रत्याशी शाहिदा को 12822 वोट और उनकी प्रतिद्वंद्वी तारा यादव को 7561 वोट मिले। जीत का अंतर 5261 वोट का रहा। वार्ड-13 से रालोद प्रत्याशी ममता को 9007 वोट मिली। उनकी प्रतिद्वंद्वी गीता रानी 3845 वोट लेकर 5162 के अंतर से हार गई। वार्ड-18 से सपा की बबली देवी ने प्रतिद्वंद्वी पूनम को 4349 वोटों से हराया। जीत का सबसे कम अंतर वार्ड-9 में रहा। यहां साक्षी ने गीता रानी को 87 वोटों से हराया। वार्ड-3 में महबूब ने अवनीश को 2352 वोट से, वार्ड-4 में धनपाल ने दीपक को 365 वोट से, वार्ड-5 में सुनीता ने आसमा परवीन को 435 वोट से, वार्ड-6 में भाजपा के डॉ जयकुमार ने पुष्पेंद्र को 2054 वोट से, वार्ड-7 में रीता ने आलोक को 392 वोट से, वार्ड-8 में सीमा ने आकिबा को 311 वोट से, वार्ड-10 में प्रवींद्र ने अमित को 2590 वोट से, वार्ड-11 में लक्ष्मण ने राहुल कुमार को 235 वोट से, वार्ड-12 में सुनील ने राहुल को 644 वोट से, वार्ड-16 में गीता ने अंजू को 1822 वोट से, वार्ड-19 में भाजपा के मनुपाल बंसल ने दीपक को 1838 वोट से, वार्ड-20 में बसपा की मिथलेश ने उमेश को 1146 वोटों से हराया।
विज्ञापन

--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed