फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Wife had killed Rahul together with lover

प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी देशखाप चौधरी सुरेंद्र तोमर के भतीजे राहुल की हत्या

Fri, 25 Jun 2021 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Wife had killed Rahul together with lover
बड़ौत (बागपत)। चार दिन पहले पूर्वी यमुना नहर से एक बोरे में बंद देशखाप चौधरी सुरेंद्र तोमर के भतीजे राहुल के शव को लेकर पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। राहुल की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी व उसके प्रेमी को जेल भिजवा दिया है।
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर में बीती 21 जून को बोरे में बंद एक व्यक्ति का शव मिला था। उसकी शनाख्त देशखाप चौधरी सुरेंद्र तोमर के भतीजे राहुल पुत्र विजयपाल निवासी शताब्दीनगर बड़ौत के रूप में उसकी पत्नी प्रिया द्वारा की गई थी। राहुल के साले विवेक पुत्र सुरेंद्र निवासी बिनौली रोड ने कोतवाली में 22 जून को मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस तभी से घटना की छानबीन में जुटी थी।
विज्ञापन

सीओ बड़ौत आलोक सिंह ने शुक्रवार को घटना का खुलासा कर हत्या में शामिल मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को मीडिया के सामने पेश किया। सीओ ने बताया कि राहुल शराब पीकर आए दिन पत्नी प्रिया से मारपीट करता था। इसलिए दोनों में अनबन रहती थी। इस बीच फेसबुक के माध्यम से प्रिया की दोस्ती दोघट निवासी विकास पुत्र राजपाल से हुई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल को खिलाई थीं नशे की गोलियां
राहुल को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने योजना बनाई और 19 जून को प्रिया ने पति राहुल को नशे की गोलियां खिलाने के बाद प्रेमी विकास को फोन करके घर बुलाया। इसके बाद विकास अपनी बाइक पर पहुंचा। पहले दोनों ने राहुल को गला दबाकर उसे मारने का प्रयास किया। इसके बाद बेहोशी की हालत में राहुल को बोरे में बंद करके बाइक पर रख लिया। विकास बाइक चला रहा था और बोरे को पकड़कर प्रिया पीछे बैठी थी। दोनों बचपन स्कूल के पास से गुजरकर पूर्वी यमुना नहर पहुंचे और बोरा उसमें डाल दिया। यहां राहुल की मौत पानी में डूबने से हुई। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी प्रिया व उसके प्रेमी विकास को पूछताछ के बाद जेल भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed