फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Wife commits an uproar when second marriage of husband is fixed

शौहर का दूसरा निकाह तय हो जाने पर पत्नी ने किया हंगामा

Thu, 07 May 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Wife commits an uproar when second marriage of husband is fixed
बड़ौत। नगर में रहने वाले एक व्यक्ति की पत्नी मनमुटाव के चलते पिछले डेढ़ माह से मायके गई हुई थी। पत्नी की गैर मौजूदगी में उसके पति की मोहल्ले में रहने वाली किशोरी से प्रेम प्रंसग हो गया। बृहस्पतिवार को उसने किशोरी से निकाह करने का प्रस्ताव रखा। किशोरी के परिजन भी सहमति हो गए। इसकी भनक जब युवक की पत्नी को लगी तो वह अपने परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंची और हंगामा शुरू कर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। हालांकि इस समय पत्नी और पति के बीच समझौते की बात चल रही है। कोतवाल अजय शर्मा ने कहा अभी कोई तहरीर नहीं आयी है, यदि तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

शिकोहपुर गांव में छेड़छाड़ को लेकर संघर्ष
बड़ौत। शिकोहपुर गांव में युवती से छेड़छाड़ को लेकर एक समुदाय के दो पक्षों में संघर्ष हुआ। इसमें चार लोग घायल हो गए। इसमें एक पक्ष से अली शेर और मोनू, दूसरे पक्ष से भूरा और लीलू घायल हो गए। दोनों ही पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed