फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Why were murderers thirsty only for Sana's blood

सिर्फ सना के ही खून के प्यासे क्यों थे हत्यारे

Sat, 08 Aug 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Why were murderers thirsty only for Sana's blood
सिर्फ सना के ही खून के प्यासे क्यों थे हत्यारे
विज्ञापन

रंजिश से लेकर ऑनर किलिंग तक हर बिंदु पर जांच करेगी पुलिस
पट्टी चौधरान में किशोरी की हत्या का मामला...
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। पट्टी चौधरान में किशोरी की सनसनीखेज हत्या के पीछे पारिवारिक रंजिश वजह बताई जा रही है। सबसे बड़ा सवाल है कि हत्यारे परिवार में सिर्फ किशोरी सना के खून के प्यासे क्यों थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवेचना और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही वजह स्पष्ट हो सकेगी।
मजदूरी करने वाले अहसान के घर के सामने ही हत्यारोपी मेहरबान का घर है। दोनों परिवारों में आएदिन झगड़ा होता रहता है। पुलिस शामली के कैराना निवासी मेहरबान की कुंडली खंगालने में जुटी है। पीड़ित परिवार अहसान का लंबा चौड़ा परिवार है। हत्यारों ने निशाना किशोरी सना को बनाया। इसकी सीधे तौर पर कोई वजह सामने नहीं आई। वहीं, एएसपी अनित कुमार का कहना है कि विवेचना के बाद ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचेगी। रंजिश से लेकर ऑनर किलिंग तक हर बिंदु पर जांच की जा रही है। उधर, वारदात के बाद एसपी अजय कुमार, एएसपी अनित कुमार, सीओ आलोक सिंह और कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

सना की हत्या से परिवार में मचा कोहराम
सना की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। महिलाओं का रोते हुए बुरा हाल हो रहा था। सना के चार भाई, आबिद, शादाब, जीशान और अरशद हैं। परिवार ने अरशद को बेदखल कर रखा है। जबकि एक बहन सोनिया है। सना के पिता अहसान नगर में फलों की ठेली लगाते हैं, जबकि भाई मजदूरी का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेहरबान के भाई इकराम का हुआ था एनकांउटर
आरोपी मेहरबान के भाई इकराम का 12 अगस्त 2017 को कैराना में बाईपास के पास बंजारा बस्ती में पुलिस ने एनकाउंटर किया था। इकराम बलवा गेट के पास बाइक सवार लोगों से लूटपाट कर भागा था। मुठभेड़ में पुलिस ने इकराम को ढेर कर दिया था। तब दो सिपाही भी घायल हुए थे। इकराम के खिलाफ 13 मुकदमे दर्ज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed