फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Why were absent from CHC doctor Binauli

बिनौली सीएचसी से क्यों गैरहाजिर थे डॉक्टर 

Sat, 17 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 17 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Why were absent from CHC doctor Binauli
मानवाधिकार आयोग - फोटो : logo
बागपत। मानवाधिकार आयोग ने बिनौली सीएचसी के डॉक्टर और अन्य कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप सा मचा हुआ है। सीएमओ डॉ. आरके मिश्रा ने रिपोर्ट तलब किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


बिनौली सीएचसी में वर्ष 2014 में डॉक्टर और अन्य कर्मचारी अनुपस्थित रहने की शिकायत मानवाधिकार आयोग में की गई थी। उसी दौरान जांच करने के आदेश सीएमओ को दिए थे, लेकिन रिपोर्ट नहीं दी गई थी। इस संबंध में मानवाधिकार ने दोबारा से सीएमओ डॉ. रविंद्र कुमार मिश्रा से रिपोर्ट मांगी है। पूछा गया है कि बिनौली सीएचसी के अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों पर क्या कार्रवाई की गई थी। आयोग के इस आदेश से स्वास्थ्य विभाग और बिनौली सीएचसी में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि उस दौरान डॉक्टर कंप्यूटर रूम में थे और एक डॉक्टर ट्रेनिंग में गए हुए थे। अन्य कर्मचारी सीएचसी में ही तैनात थे इसकी रिपोर्ट पूर्व में आयोग को भिजवा दी गई थी। दोबारा से इसी जांच रिपोर्ट को मांगा गया है। आदेशों का पालन करते हुए जांच रिपोर्ट को भिजवा दिया गया है। उस वक्ता कोई भी कर्मचारी अनुपस्थित नहीं था। उन्हाेंने बताया कि यह मामला कोर्ट में भी लंबित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed