फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   While going to UP gate, Ghalan Singh said that agricultural laws will remain or we

यूपी गेट जाते हुए गलतान सिंह ने कहा था कृषि कानून रहेंगे या हम

Fri, 01 Jan 2021 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
While going to UP gate, Ghalan Singh said that agricultural laws will remain or we
दिल्ली के यूपी गेट पर चल रहे धरने पर किसान गलतान सिंह की मौत होने के बाद बागपत के भगवानपुर नांगल गा - फोटो : BAGHPAT
यूपी गेट पर बागपत के किसान की मौत का मामला
विज्ञापन

- 23 दिसंबर को भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के साथ रवाना हुआ था किसान
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। कृषि कानूनों के विरोध में यूपी गेट पर चल रहे आंदोलन में भगवानपुर नांगल गांव के किसान गलतान सिंह (57) की मौत हो गई। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के काफिले के साथ गलतान सिंह 23 दिसंबर को आंदोलन में शामिल हुए थे और तब से वह घर नहीं लौटे थे। गलतान सिंह ने कहा था कि अब या तो कृषि कानून रहेंगे या किसान। उनका शव पहुंचा तो क्षेत्र में गम की लहर दौड़ गई।
नांगल गांव में दस बीघा जमीन पर खेती करने वाले गलतान सिंह के निधन से क्षेत्र में गम का माहौल है। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के बेटे गौरव टिकैत ने बताया कि धरने के दौरान गलतान सिंह दूसरे किसानों का हौसला भी बढ़ाते रहे। सर्दी के बावजूद वह देर रात तक जागते रहते थे। पहले दिन धरने पर पहुंचते ही उनकी किसान से मुलाकात हुई थी। किसान ने हंसते हुए कहा था कि अब या तो कृषि कानून रहेंगे या हम। दुर्भाग्य रहा कि साल 2021 के पहले दिन दोपहर के समय उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। भाकियू कार्यकर्ता उन्हें लेकर अस्पताल गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन

परिवार के साथ धरने पर डटा था गलतान
दोघट। भगवान नांगल निवासी गलतान सिंह पुत्र मोहर सिंह अपने परिवार के साथ धरने पर डटा हुआ था। किसान के छोटे बेटे गौरव ने बताया गया कि धरने में उसके चाचा जयदेव, आजाद और भाई मोनू भी गया हुआ था। किसान की मौत की जानकारी पर गम का माहौल बन गया। परिवार में मां बाला, पत्नी बबली, बेटे मोनू, गौरव, प्रिया, बच्चे पंछी और मनित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौगामा क्षेत्र के किसान गए शव लेने के लिए
दोघट। किसान की मौत की जानकारी मिलते ही भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह, बिजेंद्र प्रधान, सुधीर, कृष्णपाल यूपी गेट पहुंचे।
किसान का अंतिम संस्कार, बेटे मोनू ने दी मुखाग्नि
दोघट। गल्तान सिंह की मौत के बाद शव को गांव में लाया गया। शुक्रवार देर शाम उनके पैतृक गांव भगवानपुर नांगल लाकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। किसान के बड़े बेटे मोनू ने मुखाग्नि दी। किसान की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह, चौधरी राजेंद्र सिंह, गौरव टिकैत, बिजेंद्र प्रधान, रामकमार चेयरमैन, कृष्णपाल, मनोज प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed