फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   When the wife reached Tanda Chowki with her lover, the husband said, I want a divorce first

Baghpat: प्रेमी संग टांडा चौकी पहुंची पत्नी तो पति बोला पहले मुझे तलाक चाहिए

Fri, 06 Dec 2024 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 06 Dec 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
When the wife reached Tanda Chowki with her lover, the husband said, I want a divorce first
प्रेम प्रसंग - फोटो : अमर उजाला

बागपत जनपद के छपरौली में शादी के आठ माह बाद ही अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी महिला बृहस्पतिवार को टांडा चौकी पहुंच गई। इसकी सूचना पर पहुंचे पति ने अपनी पत्नी से तलाक देने की मांग की। इसको लेकर दिनभर हंगामा चलता रहा।

विज्ञापन


छपरौली क्षेत्र के एक गांव के बिजली मैकेनिक की शादी बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती से आठ माह पहले हुई थी, जिसका दूसरे गांव के युवक के साथ पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन


शादी के बाद भी विवाहिता ने अपने प्रेमी से बातचीत बंद नहीं की। इसका पता चलने पर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। बताया कि बृहस्पतिवार को विवाहिता अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई और प्रेमी को लेकर टांडा चौकी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने महिला के पति को सूचना देकर बुलाया तो उसने पहले तलाक देने और फिर कहीं भी जाने की बात कहीं। टांडा पुलिस चौकी पर मामला नहीं निपटा तो बागपत भेज दिया गया। वहां भी विवाहिता को लेकर हंगामा चलता रहा, लेकिन समाधान नहीं हुआ। पुलिस का कहना है कि विवाहिता अपने पति के साथ नहीं जाना चाहती। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली। तहरीर मिलने पर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed