फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   When the highway was closed, there was a jam on the roads of the villages, vehicles fell in the fields

Baghpat News: हाईवे हुआ बंद तो गांवों के रास्तों पर लगा जाम, खेतों में गिरे वाहन

Mon, 30 Sep 2024 02:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 30 Sep 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
When the highway was closed, there was a jam on the roads of the villages, vehicles fell in the fields
बागपत। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे बंद होने के बाद गांवों के रास्तों से आवागमन कराया जाने से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई। इससे गांवों के रास्तों पर जाम लग गया और कई वाहन खेतों में गिर गए। खेतों में गिरे वाहनों को निकलवाने के लिए वाहन चालकों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर अग्रवाल मंडी टटीरी में रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज और अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद हाईवे पूरी तरह बंद कर दिया गया। हल्के वाहनों को गांवों के छोटे और चकरोड़ के रास्तों से भेजा जा रहा है। बागपत-मेरठ हाईवे से शुगर मिल के बराबर से बाघू जाने वाले मार्ग पर रविवार को कई वाहन खेतों में गिरे मिले। इनके चालक वाहनों को खेतों से निकालने में मशक्कत करते नजर आए। उधर, खेत में वाहनों के गिरने के बाद जाम की स्थिति बन गई। इसके अलावा अंडरपास के समीप भी यहीं हाल मिला। उधर, सूरजपुर महनवा गांव के रास्ते पर एक किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन

-------
भीड़ बढ़ी तो खेतों में जाने को किसान भी परेशान
हाईवे बंद होने के बाद गांवों के रास्तों पर वाहनों की भीड़ बढ़ गई। इससे जगह-जगह जाम की समस्या बनी हुई है। इसके चलते गांवों के किसानों को भी खेतों में जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए
-रूट डायवर्जन लागू होने के बाद गांवों के रास्तों पर आमने-सामने से आने वाले वाहनों से जाम लग रहा है। वाहनों का आवागमन सुचारू कराने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए और दूसरे मार्गों का डायवर्जन प्लान लागू किया जाए। - कुलदीप कौशिक, राहगीर।
--------
क्षतिग्रस्त हो रहे वाहन
छोटे रास्तों से वाहनों को निकलवाने से परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में वाहन आपस में टकराकर और खेतों में गिरकर क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। वाहनों के सही प्लान तैयार कर जारी किया जाए, इससे परेशानी न हो। - रमेश दत्त शर्मा, राहगीर।

------
वर्जन-हाईवे बंद होने के बाद रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया गया था, उसी के अनुसार वाहनों को निकलवाया जा रहा है। अगर कोई दिक्कत है तो टीम को भेजकर समाधान कराया जाएगा। - सुभाष सिंह, एडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed