फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   When the goods reached the depot, the roadways buses started filling the streets

डिपो में पहुंचा सामान तो सड़कों पर फर्राटा भरने लगी रोडवेज बसें

Sun, 26 Sep 2021 10:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
When the goods reached the depot, the roadways buses started filling the streets
बड़ौत रोडवेज डिपों में आए स्पेयर पार्टस को देखते स्टोर कीपर। - फोटो : BARAUT
टायर सहित अन्य स्पेयर पॉटर्स के अभाव में बड़ौत डिपों में खड़ी थी 22 से अधिक बसें
विज्ञापन

रोडवेज को रोजाना पहुंच रहा था दो लाख का नुकसान
बड़ौत। अमर उजाला में प्रकाशित खबर ‘25 दिन से ठप पड़ी है सात रूटों पर बस सेवाएं’ का परिवहन विभाग संज्ञान लिया है। मेरठ मुख्यालय से बसों के लिए टायर सहित अन्य स्पेयर पॉर्ट्स भिजवाया गया। इससे डिपो में खराब खड़ी रोडवेज बसों में लगा कर संचालन शुरू कराया गया है। रविवार को डिपो से लखनऊ, गोरखपुर सहित अन्य जगहों के लिए तकरीबन 10 बसों का रवाना किया गया।
बता दे कि बड़ौत डिपों में 77 बसें निगम और 48 बसें अनुबंधित है। इनकी रिपेयरिंग के लिए स्पेयर पार्ट्स क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ से आते है। मगर, सामान न आने के कारण 25 दिनों से बड़ौत डिपों में तकरीबन 22 से अधिक रोडवेज बसें खड़ी थी। इससे जहां रोजाना विभाग के राजस्व को दो लाख का नुकसान पहुंच रहा था, वहीं गोरखपुर, लखनऊ, सीतापुर, कोटद्वार, टनकपुर सहित अन्य कई जगहों पर बस सेवाएं ठप पड़ी थी। यात्रियों को भी असुविधा हो रही थी। अमर उजाला ने यात्रियों की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो विभागीय अफसरों में इसका संज्ञान लिया। क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ से बसों के टायर सहित अन्य स्पेयर पार्ट्स का सामान भिजवाया गया। सामान मिलने पर बसों की मरम्मत की गई और रविवार को 10 बसों को गोरखपुर, लखनऊ, टनकपुर सहित अन्य रूट पर रवाना किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ से बसों का स्पेयर पार्ट्स व अन्य सामान भिजवाया गया है, जो खराब खड़ी बसों में लगा दिया गया है। - विद्या रत्न पंवार, स्टोर कीपर, बड़ौत डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ सामान मिल गया है। और भी सामान आना बाकी है। फिलहाल आए स्पेयर पार्ट्स व टायर से 10 बसों को गोरखपुर सहित अन्य मुख्य रूट पर रवाना कर दिया गया है। - सतेन्द्र शर्मा, फोरमैन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed