फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   When the complaint reached the PM's office, the transfer was canceled

पीएम कार्यालय शिकायत पहुंची तो तबादले हुए निरस्त

Sat, 30 Jul 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
When the complaint reached the PM's office, the transfer was canceled
पीएम कार्यालय शिकायत पहुंची तो तबादले हुए निरस्त
विज्ञापन

बागपत। जहां गैर जनपदीय तबादलों को लेकर खूब सवाल उठ रहे हैं, वहीं ऐसा ही खेल जिला स्तरीय तबादलों में हुआ है। यहां एक महीने पहले छह ग्राम विकास अधिकारियों के तबादले नियम विरुद्ध करने की शिकायत पीएम कार्यालय तक पहुंची तो डीएम ने उन पर जांच बैठा दी। अब जांच में उन तबादलों को गलत मानते हुए निरस्त कर दिया गया है।
पूर्व प्रभारी डीडीओ बीबी सिंह ने पिछले महीने छह ग्राम विकास अधिकारियों के तबादले कर दिए थे। इनमें ग्राम विकास अधिकारी बोबी कुमार का पिलाना से बड़ौत ब्लॉक, विकास सहरावत का बिनौली से बागपत, दीपक तोमर का बड़ौत से पिलाना, शान मोहम्मद का बागपत से खेकड़ा, संजय कुमार का बागपत से बड़ौत व राकेश कुमार का बिनौली से बागपत तबादला किया गया था। ये तबादले नियम विरुद्ध करने के आरोप लगे थे और इसकी शिकायत पीएम कार्यालय में पत्र भेजकर व ऑनलाइन कर दी गई। जिस पर डीएम राजकमल यादव ने प्रभारी सीडीओ व डीडीओ विद्यानाथ शुक्ल को जांच सौंपी। उनकी जांच में सामने आया कि ये तबादले गलत किए गए थे। अब इन तबादलों को निरस्त करने का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन

--
जिन छह ग्राम विकास अधिकारियों के तबादले किए गए थे, वे गलत हुए थे। इसलिए इसकी जांच करने के बाद तबादलों को निरस्त कर दिया गया है। अब सभी ग्राम विकास अधिकारी अपनी पुरानी जगह पर काम करेंगे। - विद्यानाथ शुक्ल, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed