{"_id":"66f1fd615777cd2f0d0f44d7","slug":"when-no-action-was-taken-against-the-accused-a-poster-of-house-for-sale-was-pasted-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-118807-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: आरोपी पर कार्रवाई न होने पर मकान बिकाऊ का पोस्टर चस्पा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: आरोपी पर कार्रवाई न होने पर मकान बिकाऊ का पोस्टर चस्पा किया
Tue, 24 Sep 2024 05:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 24 Sep 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
बिनौली। थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में पुलिस पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने सोमवार को मकान बिकाऊ का पोस्टर चस्पा कर न्याय की मांग की है।
क्षेत्र के एक गांव की महिला ने 13 अगस्त को एक युवक पर उसे जबरन ईख के खेत में खींचकर मारपीट, छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ने और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। महिला ने बिनौली थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने सोमवार को अपने मकान पर मकान बिकाऊ है का पोस्टर चस्पा कर दिया। साथ ही एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल की है। वायरल वीडियो में महिला ने बताया है कि उसने एसपी, आईजी से शिकायत कर कार्रवाई कराने की मांग की थी। इसके बाद भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। अब उसे फोन पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इसके चलते वह अपना घर छोड़ने के लिए विवश है।