फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   When asked to turn off the TV and study, a BSc student committed suicide

Baghpat News: टीवी बंद कर पढ़ाई करने को कहा तो बीएससी के छात्र ने की आत्महत्या

Sun, 15 Jun 2025 12:49 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 15 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
When asked to turn off the TV and study, a BSc student committed suicide
बिनौली(बागपत)। शाहपुर बाणगंगा में बड़ी बहन ने टीवी बंद कर पढ़ाई करने के लिए कहा तो बीएससी के छात्र मनीष उर्फ मोनू (20) ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। इसका पता चलने पर पुलिस जांच में जुट गई।
विज्ञापन

शाहपुर बाणगंगा निवासी संतगिरी के परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। शनिवार को संतगिरी का सबसे छोटा बेटा मनीष उर्फ मोनू घर में टीवी चलाकर देखने लगा। तभी उसकी बहन वहां आ गई और उसे डांटते हुए टीवी बंद कर दिया। साथ ही पढ़ाई करने के लिए कहा। इससे क्षुब्ध मनीष अपने कमरे में चला गया और अपने कमरे को अंदर से बंद कर फांसी लगा ली।
विज्ञापन

इस दौरान परिवार वाले कमरे के बाहर चिल्लाते रह गए। शोर सुनकर वहां आए लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो मनीष का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। परिवार वाले शव को नीचे उतारकर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता संतगिरी ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों पर दबाव न डालें, केवल समझाएं
मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार ने बताया कि बच्चों पर पढ़ाई के लिए अनावश्यक दबाव न डालें। अगर बच्चे का मन खेलने का कर रहा है तो उन्हें थोड़ा समय खेलने के लिए जरूर भेजे। अपने बच्चों से बातचीत कर उनकी समस्या जानने का प्रयास करें और उनका समाधान कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed