{"_id":"6901182a3320f1e5930573ba","slug":"wheat-seeds-have-reached-the-warehouses-of-the-agriculture-department-and-will-be-available-at-50-percent-subsidy-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-140913-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कृषि विभाग के गोदामों पर पहुंचा गेहूं का बीज, 50 फीसदी अनुदान पर मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कृषि विभाग के गोदामों पर पहुंचा गेहूं का बीज, 50 फीसदी अनुदान पर मिलेगा
विज्ञापन
बडौत। जिले के सभी ब्लॉक में संचालित राजकीय बीज गोदामों में रबी फसल के लिए बीज पहुंच गए हैं। कृषि विभाग की तरफ से किसानों को चना, मटर, सरसों, गेहूं के उन्नतशील बीज 50 फीसदी अनुदान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। पंजीकृत किसान आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी की नकल देकर राजकीय गोदाम से कोई भी बीज ले सकते हैं।
अनुदान की धनराशि डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। बीजों का वितरण प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर किया जाएगा। दिल्ली सहारनपुर हाईवे राजकीय बीज भंडार प्रभारी शहजाद अहमद ने बताया कि विभाग के सभी गोदाम में चना, मसूर, सरसों, गेहूं और मटर का बीज उपलब्ध हो गया है। किसान अनुदान पर गोदाम से बीज प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पंजीकृत किसान अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी की नकल लेकर बीज गोदाम पर आकर अनुदान पर बीज ले सकते हैं। सभी बीजों पर 50 प्रतिशत तक का अनुदान देय है, जो कि डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।