{"_id":"62e97922f75b2912e74e6b91","slug":"whatever-you-do-find-baba-yogi-rampal-baraut-news-mrt5995749139","type":"story","status":"publish","title_hn":"...कुछ भी करों, बाबा योगी रामपाल को ढूंढो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...कुछ भी करों, बाबा योगी रामपाल को ढूंढो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ भी करो, बाबा योगी रामपाल को ढूंढो
बागपत, बड़ौत। कोतवाली क्षेत्र के गुराना गांव में स्थित कुटिया से एक बाबा को मारपीट कर भगाने का मामला सीएम के पास पहुंचा तो, पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी ने कोतवाली पुलिस से बाबा को ढूंढकर तत्काल समस्या का निदान कराने के निर्देश दिए, लेकिन पूरे दिन ढूंढने के बाद भी न तो बाबा मिले और न ही शिकायत पर दर्ज नंबर ही मिल सका।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर 18 जुलाई को गुराना गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपना नाम बाबा योगी रामपाल बताकर शिकायत की थी कि वह गांव की कुटिया पर भक्ति का काम करता है। लेकिन कुछ लोगों ने मारपीट कर उसे गांव से बाहर भगा दिया। बताया जा रहा है कि बाबा रामपाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ पहुंचकर भी शिकायत की थी। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज यह शिकायत बागपत एसपी नीरज जादौन को भेजी गई और समस्या का शीघ्र निस्तारण कर रिपोर्ट देने के लिए कहा। जिसके बाद एसपी ने सीओ युवराज सिंह सहित कोतवाली पुलिस को बाबा को ढूंढकर उसकी समस्या का तत्काल प्रभाव से निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसपी से मिले निर्देशों के बाद कोतवाली पुलिस बाबा की तलाश में जुट गई। लेकिन काफी ढूंढने के बाद भी बाबा का कुछ पता नहीं चल सका।
इस संबंध में सीओ युवराज सिहं ने बताया कि सीएम पोर्टल पर बाबा योगी रामपाल नामक व्यक्ति ने विवाद के चलते कुछ लोगों पर मारपीट कर गांव से निकालने की शिकायत की थी। पुलिस को गांव भेजा गया था, लेकिन रामपाल नहीं मिला। पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि रामपाल कुटिया में केवल भक्ति करता है, कोई बाबा नहीं है, फिर भी रामपाल को ढूंढकर उसकी शिकायत का निदान कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है।