फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Western UP stature may increase in the cabinet: BJP-RLD leaders invited for the ceremony, Jayant will also a

मंत्रिमंडल में बढ़ सकता है पश्चिमी यूपी कद: समारोह का भाजपा-रालोद नेताओं को बुलावा, जयंत भी होंगे शामिल

Sun, 09 Jun 2024 12:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 09 Jun 2024 12:03 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। सियासी गलियारों में पश्चिमी यूपी का मंत्रिमंडल में कद बढ़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। जयंत चाैधरी को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन
Western UP stature may increase in the cabinet: BJP-RLD leaders invited for the ceremony, Jayant will also a
जयंत चौधरी और सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ सांसदों को मंत्री पद का भी जिम्मा मिलेगा। सियासी हलकों में वेस्ट यूपी को तरजीह मिलने की संभावना जताई जा रही है। वही सियासी हलकों में चर्चा है कि रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी और राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।
विज्ञापन


इस बार भाजपा के साथ रालोद का गठबंधन रहा। दोनों ने मिलकर चुनाव लड़ा। रालोद ने बागपत और बिजनौर में अपने कोटे के प्रत्याशी उतारे थे। दोनों ही जीतकर सदन पहुंच गए। वहीं, भाजपा को पांच सीट ही इस बार मिल पाई। भाजपा रालोद गठबंधन सात सीट पर विजयी रहा। दूसरी ओर, रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी मंत्री बन सकते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जयंत का मंत्री बनना तय: शपथ ग्रहण के लिए बुलावा, केंद्रीय मंत्रिमंडल में 10 वर्ष बाद चौधरी परिवार की वापसी
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ सांसदों को मंत्री पद का भी जिम्मा मिलेगा। सियासी हलकों में वेस्ट यूपी को तरजीह मिलने की संभावना जताई जा रही है। वही सियासी हलकों में चर्चा है कि रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी और राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

इस बार भाजपा के साथ रालोद का गठबंधन रहा। दोनोंं ने मिलकर चुनाव लड़ा। रालोद ने बागपत और बिजनौर में अपने कोटे के प्रत्याशी उतारे थे। दोनों ही जीतकर सदन पहुंच गए। वहीं, भाजपा को पांच सीट ही इस बार मिल पाई। भाजपा रालोद गठबंधन सात सीट पर विजयी रहा। दूसरी ओर, रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी मंत्री बन सकते हैं।
 

समारोह का भाजपा-रालोद नेताओं को बुलावा
प्रधानमंत्री के तीसरी बार शपथ लेने के कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं। रविवार को शपथ होगी, जिसमें शामिल होने के लिए मेरठ के भाजपा और रालोद के नेताओं को भी बुलावा आया है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने बताया कि उन्हें और जिला अध्यक्ष शिव कुमार राणा को प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण मिला है। वहीं, राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी के सभी बड़े पदाधिकारी शामिल होंगे। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की ओर से सभी को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहा गया है। इसमें जिलाध्यक्ष के अलावा महानगर अध्यक्ष नईम अख्तर, सुनील रोहटा,आतिर रिजवी, अशोक चौधरी और प्रतीक जैन आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed