{"_id":"5fbff4238ebc3e9bca1b0c09","slug":"western-up-joint-industry-trade-board-in-support-of-co-baraut-news-mrt5127882118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ के समर्थन में उतरा पश्चिमी उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ के समर्थन में उतरा पश्चिमी उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैठक में कुछ दुकानदारों पर लगाया नगर का माहौल खराब करने का आरोप
बड़ौत।
पश्चिमी उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक बृहस्पतिवार को नगर में हुई। इसमें पटाखे जब्त करने के मामले में कुछ दुकानदारों द्वारा सीओ व अन्य पुलिस कर्मियों पर लगाएं जा रहे झूठे आरोपों की निंदा की। इस प्रकरण में मंडल ने सीओ का समर्थन करने का ऐलान किया।
इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संगठन मंत्री नवीन जैन बब्बल ने की। संचालन रवि पालीवाल ने किया। नवीन जैन बब्बल ने कहा कि पुलिस प्रशासन का नगर के व्यापारियों व दुकानदारों के प्रति अच्छा व्यवहार है। दीपावली पर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद में पटाखों पर प्रतिबंध लगाने के आदेश के बाद नगर के अधिकांश पटाखा विक्रेता दुकानदार व व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं और प्रदेश सरकार के आदेशों का पालन किया, इसके बाद भी नगर के दो-तीन दुकानदारों व व्यापारियों ने प्रदेश सरकार के आदेशों की अवहेलना की और पटाखों का बेचना जारी रखी। जब सूचना पर पुलिस कर्मी व सीओ आलोक कुमार वहां पर पटाखे जब्त करने पहुंचे, तो सीओ व पुलिस कर्मियों पर झूठे आरोप लगाए और पुलिस की छवि खराब करने के लिए पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारियों को झूठी शिकायत कर गुमराह करने का काम किया जा रहा है। जो गलत है। इससे नगर का माहौल खराब होता है। बैठक में संतोष जैन, रवि पालीवाल, आकाश बंसल, अजय तोमर, अजय गोयल, सचिन जैन, सुधीर, आदिश जैन, संजय जैन शामिल रहे।
ये बोले सीओ
बड़ौत। सीओ आलोक कुमार ने कहा प्रदेश सरकार के आदेश के अनुपालन में दीपावली पर डीएम शकुंतला गौतम के निर्देश पर एसडीएम दुर्गेश मिश्र, तहसीलदार प्रदीप कुमार, नायब तहसीलदार धर्मेंद्र, कोतवाल अजय शर्मा व पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से पटाखा जब्त करने की कार्रवाई कर पटाखों को नष्ट किया था, फिर अकेले पुलिस कर्मियों पर झूठे आरोप क्यों लगाएं जा रहे हैं। उन्होंने कहा पुलिस की छवि धूमिल करने के लिए एक-दो दुकानदार ऐसा कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन हमेशा से व्यापारियों की सुरक्षा के लिए अग्रणी है।