फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Welcome to the SI returned after winning a medal in the Netherlands

नीदरलैंड में पदक जीतकर लौटे एसआई का स्वागत

Wed, 03 Aug 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Welcome to the SI returned after winning a medal in the Netherlands
जौहड़ी में सेवानिर्वत होकर आये हवलदार का स्वागत करते ग्रामीण। - फोटो : BARAUT
नीदरलैंड में पदक जीतकर लौटे एसआई का स्वागत
विज्ञापन

बागपत, रमाला। नीदरलैंड में हुए वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में गोला फेंक में स्वर्ण और चक्का फेंक में कांस्य पदक जीतने वाले दिल्ली पुलिस के एसआई प्रवेश तोमर का सूप गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया गया।
दिल्ली पुलिस के उप निरीक्षक सूप गांव के रहने वाले प्रवेश तोमर ने नीदरलैंड में आयोजित 22वीं वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जहां देश का प्रतिनिधित्व करते हुए गोला फेंक में रोमानिया के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद चक्का फेंक में उन्होंने कांस्य पदक जीता। इससे पहले भी कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन

पदक विजेता प्रवेश तोमर के लौटने पर ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों से स्वागत किया। भाजपा विधायक योगेश धामा, बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान, छपरौली विधायक अजय कुमार, पूर्व विधायक वीरपाल राठी भी स्वागत समारोह में पहुंचे। इस दौरान एडवोकेट जयवीर सिंह तोमर, बसंत तोमर, विकास, आशुतोष, बसंत तोमर, विकास, आशुतोष तोमर, रेनू तोमर, सुरेंद्र सिंह, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, ब्रजवीर प्रधान, साहब सिंह, आसिफ चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व पुलिस गेम्स में गोल्ड मेडल विजेता महिला पहलवान का स्वागत
चांदीनगर। नीदरलैंड में हुई विश्व पुलिस एंड फायर गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता दिल्ली पुलिस की सब इंस्पेक्टर बबीता नागर का भैड़ापुर पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। बबीता नागर ने ग्रामीणों से बच्चों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

नीदरलैंड में 22 से 31 जुलाई तक विश्व पुलिस एंड फायर गेम्स मे 68 किलोग्राम भार वर्ग कुश्ती में सादुल्लापुर नोएडा निवासी बबीता नागर ने स्वर्ण पदक जीता है। मंगलवार को वह अपनी बहन संतोष के घर भैड़ापुर गांव में आई थी। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उसका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर करतार सिंह, लीलू प्रमुख, श्याम सिंह, मनुपाल बंसल, बबली प्रधान, श्याम सिंह, धर्मवीर, धर्मपाल, नरेंद्र, कर्मवीर प्रधान, संजय, रामपाल शर्मा, ललित प्रधान,महकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed