फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Welcome Tanu Rathi arrived from Thailand after participating in the competition

थाईलैंड से प्रतियोगिता में भाग लेकर पहुंची तनु राठी का स्वागत

Fri, 17 Jun 2022 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 10:52 PM IST
विज्ञापन
Welcome Tanu Rathi arrived from Thailand after participating in the competition
सुजती गांव में पहुंची तनु राठी व साथी खिलाड़ियों का स्वागत करते ग्रामीण - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट। थाईलैंड में हुई एशियन वॉलीबाल चैंपियनशिप में भारतीय टीम की ओर से सूजती की तनु राठी की टीम ने फिलीपिंस को हराकर छठां स्थान पाया है। शुक्रवार को तनु राठी का गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूलमालाओं से स्वागत किया।
थाईलैंड के नाखुन पथोम शहर में छह जून से 13 जून तक 14वीं एशियन वुमेन वॉलीबाल चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था। इस प्रतियोगिता में हिम्मतपुर सूजती की तनु राठी ने भारतीय टीम की ओर से भाग लिया था। प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने फिलीपींस की टीम को हराकर छठां स्थान प्राप्त किया। शुक्रवार को सूजती पहुंचने पर ग्रामीणों ने तनु राठी का फूल मालाओं से स्वागत किया। इससे पहले ग्रामीण रमाला बस स्टैंड से जुलूस के रूप में तनु राठी को लेकर गांव पहुंचे।
विज्ञापन

कोच सूबेदार ईसम सिंह ने बताया कि चैंपियनशिप में तनु राठी का शानदार प्रदर्शन रहा। तनु राठी खेलो इंडिया में सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं। टीम में तनु के अतिरिक्त हरियाणा की शिवानी, अनु, कृति, पारुल ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। तनु राठी ने नव ज्योति मॉडल स्कूल जलालपुर पानीपत हरियाणा की ओर से भारतीय टीम में प्रतिभाग किया है। स्वागत करने वालों में ग्राम प्रधान सनुज राठी, कोच सनी चौधरी, जूनियर कोच बिजेंद्र रावल, शूटिंग कोच विकास तोमर, कंवलजीत सिंह मलिक, लोकेंद्र शर्मा, उपेंद्र राठी, सुरेशपाल, रामवीर, राममेहर, राजपाल, युद्धवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed