{"_id":"61d1eaf900716e06b550e939","slug":"weighing-stopped-at-the-purchasing-center-for-three-days-baghpat-news-mrt5717032146","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्र पर तीन दिन से तौल बंद, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्र पर तीन दिन से तौल बंद, किसान परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द तौल शुरू न होने पर धरने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। बामनौली गांव में तीन दिन से मलकपुर चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर तौल बंद है। जिससे किसानों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। किसानों ने जल्द ही तौल चालू नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
बामनौली गांव में नरेश डायरेक्टर के आवास पर मलकपुर चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्रों पर तीन दिन से तौल नहीं चलने से नाराज किसानों की बैठक हुई। इसमें नरेश डायरेक्टर ने कहा कि तौल बंद होने से किसानों का गन्ना खेतों में सूख रहा है। समय पर तौल न होने पर सत्र देरी तक चलेगा। समय पर तौल न होने से किसानों को गर्मी में गन्ने की छिलाई करने के लिए विवश होना पड़ेगा। उन्होने पर्ची इंडेंट अधिक बढ़ाकर गेट के बराबर करने व गन्ना मूल्य भुगतान किसानों के खातों में भेजने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र तौल चालू नहीं कराई तो किसान चीनी मिल के खिलाफ धरने पर बैठ जाएंगे। महेंद्र सिंह, रामवीर सिंह, सुभाष तोमर, सहेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, सत्यवीर प्रधान, भोपाल सिंह, हरपाल सिंह तोमर, सत्यपाल सिंह तोमर, जगदीश तोमर, ब्रजपाल सिंह, राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।