फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Weather changed, patients with fever allergy increased

मौसम बदला, बुखार एलर्जी के मरीज बढ़े

Wed, 07 Mar 2018 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 07 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
Weather changed, patients with fever allergy increased
बागपत जिला अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीज। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मौसम में बदलाव से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। वायरल, बुखार, खांसी और एलर्जी के मरीज बढ़े हैं।
विज्ञापन

बदलते मौसम में थोड़ी सी लापरवाही बीमार बना सकती है।

दिन में तेज धूप और हवा के अलावा सुबह और रात के समय की ठंड के चलते बीमारियां पैर पसार रही है। इस समय बच्चों के देखरेख की खास जरूरत है। सर्दी के चलते निमोनिया का खतरा भी हो सकता है। इसको लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में पिछले कई दिनों से मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। गर्मी के मौसम की शुरूआत के साथ ही मौसम के दो रूप दिखाई देने लगे हैं। गर्मी और सर्दी के बदलाव का नागरिक की सेहत पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में प्रतिदिन 1000 से 1100 के बीच लोग स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें 40 प्रतिशत बुखार और 30 प्रतिशत एलर्जी के मरीज है। मरीज ब्रह्म सिंह महताब, निसार, रुखसाना, मुनेश, बाला, दिनेश आदि ने बताया कि तेज बुखार की शिकायत है।

एलर्जी के मरीज यहां पर बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। सीएमएस बीएल कुशवाह ने बताया कि मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ज्यादातर बुखार, खांसी, एलर्जी के मरीज अस्पताल में आ रहे हैं। इलाज के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं बनाई जा रही है।

यह रखें सावधानी
फिजिशियन डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मौसम के बदलाव के कारण सावधानी रखकर ही बीमारियों से बचा जा सकता है। ठंडा और गर्म से बचकर रहे। शुद्ध पानी का उपयोग करें। यदि इसके बाद भी स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर नजर आए तो तत्काल डॉक्टर से परामर्श लें।


नाक, कान, गला विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि गर्मी के मौसम में मच्छर, मक्खियों का प्रकोप बढ़ जाता है। इनके कारण ही बीमारियां फैलती है। इस मौसम में एलर्जी के मरीज स्वत: ही बढ़ जाते हैं। बीमारियों से बचाव के लिए घरों के आसपास साफ. सफाई रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed