फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Weather changed in Western UP, farmers gets worried due to drizzle

Weather News: पश्चिमी यूपी में बदला मौसम, बूंदाबांदी ने बढ़ाई किसानों की चिंता, गेंहू की फसल खराब होने का डर

Sat, 13 Apr 2024 08:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 13 Apr 2024 08:53 PM IST
सार

पश्चिमी यूपी में मौसम के तेवर अचानक बदल गए हैं। वहीं बागपत में हुई हल्की बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Weather changed in Western UP, farmers gets worried due to drizzle
गेंहू काटता किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम ने शनिवार को अचानक तेवर बदल दिए। शाम को आसमान में काले बादल छा गये और बूंदाबांदी होने लगी, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई। मौसम खराब होते ही किसान खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को समेटने में लग गए।

विज्ञापन


खेतों में गेहूं की फसल लगभग पककर तैयार है और किसान फसल की कटाई में जुट गए हैं। शनिवार शाम अचानक मौसम में बदलाव आया और तेज हवा के साथ आसमान में काले घने बादल छा गए। किसानों का कहना है कि गेहूं की ज्यादातर फसल पककर तैयार है, लेकिन बारिश होने से फसल बर्बाद होने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Chunav 2024:  अखिलेश यादव ने मीरापुर में की जनसभा, बोले- संविधान मंथन में एक तरफ रक्षक और दूसरी तरफ भक्षक 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम बिगड़ते ही थ्रेसर की रफ्तार थमी
मौसम बिगड़ते ही किसान खेतों की तरफ दौड़े तो खेतों में गेहूं निकालने के लिए चल रहे थ्रेसर की रफ्तार भी थम गई। किसानों ने खेतों में गेहूं और भूसा एकत्र कराया, साथ ही काटी गई फसल को समेटकर सुरक्षित किया। बागानों में आम का बौर भी गिरने से किसानों को नुकसान का संकट सताने लगा।  

गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई है। ऐसे में बारिश होने पर फसल खराब हो जाएगी, जिससे फसल का उत्पादन प्रभावित होगा। -सतीश कुमार, नौरोजपुर गुर्जर
 
 खेतों में गेहूं की कटाई चल रही है। किसान फसल समेटने में लगे हुए हैं। मौसम में बदलाव आने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। -जयकिशन, बागपत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed