फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Akhilesh Yadav says In the Constitution churning, protector on one side and devoureron other side

Chunav 2024: अखिलेश यादव ने मीरापुर में की जनसभा, बोले- संविधान मंथन में एक तरफ रक्षक और दूसरी तरफ भक्षक

Sat, 13 Apr 2024 07:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 13 Apr 2024 07:55 PM IST
सार

बिजनौर लोकसभा सीट की मीरापुर विधानसभा में समाजवादी पार्टी की आज जनसभा हुई। इस दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि यह संविधान मंथन का चुनाव है। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav says In the Constitution churning, protector on one side and devoureron other side
मीरापुर में बोलते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के मीरापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ संविधान के रक्षक और दूसरी तरफ भक्षक हैं। भाजपा पर निशाना साधा कि संविधान में दिए गए अधिकारों को एक-एक करके छीन रहे हैं। यह लोग सत्ता से नहीं हटे तो सब अधिकार छीन लेंगे। इतनी लूट और इतना झूठ किसी सरकार में नहीं बोला गया। 

विज्ञापन


बिजनौर लोकसभा सीट से सपा के प्रत्याशी दीपक सैनी के समर्थन में मीरापुर में जनसभा हुई। पूर्व सीएम ने कहा कि बड़े पद वालों को विनम्र होना चाहिए, लेकिन उनकी भाषा, हमें और आपको डरा रही है। वह डराते हैं।  
विज्ञापन


400 पार का नारा देने वाले जीत गए तो काले कानून लागू कर देंगे। हमारे आपके खेत और फसलें बड़े-बड़े उद्योगपतियों के हवाले कर देंगे। प्रधानमंत्री कह रहे थे कि  भंडारण तैयार करा दिया है। लेकिन यह सरकारी भंडारण नहीं , बड़े-बड़े उद्योगपतियों के भंडारण है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मनचाही कीमत पर खरीदकर बाजार से मुनाफा कमाने के लिए भंडारण कर रहे हैं। गेहूुं पर एमएसपी नहीं मिली। हमने अधिकार पत्र जारी किया है, एमएसपी का अधिकार देंगे। बीजेपी वाले विश्वगुरू बनाने की बात करते हैं, लेकिन 10 साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है।
 
हमने इंडिया पढ़ा, यह बोल रहे इंडी 
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि हमने किताबों में इंडिया पढ़ा था। लेकिन बीजेपी वाले इंडी कहते हैं। इंडिया को नहीं पढ़ पा रहे और  इंडिया के लोगों को नहीं पढ़ पा रहे हैं।
 
घबरा गए हैं  400 पार वाले 
किसानों की आय दोगुनी करने की बात कहने 10 साल बाद भी घबराए हुए हैं। अगर 400 पार जा रहे होते तो दिल्ली के मुख्यमंत्री को झूठे मुकदमें लगाकर  जेल नहीं भेजना पड़ता। झारखंड के मुख्यमंत्री को जेल भेजा।  400 पार वाले घबराए हुए हैं। पहलवान जब कुश्ती हारने लगता है तो क्या -क्या नहीं करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed