{"_id":"5f7f5ace8ebc3e9ba1388af6","slug":"wearing-goggles-and-masks-to-protect-your-health-due-to-poor-air-baghpat-news-mrt5051873103","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब हुई हवा की सेहत, बचाव के लिए जरूर पहनें चश्मा और मॉस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब हुई हवा की सेहत, बचाव के लिए जरूर पहनें चश्मा और मॉस्क
विज्ञापन
बागपत जिला अस्पताल स्थित लगा प्रदूषण बोर्ड
- फोटो : BAGHPAT
- एक्यूआई का स्तर 284 पर पहुंच गया, दिवाली तक और अधिक बिगड़ेगी हवा
- सड़कों पर बेतरतीब बढ़ रहे वाहन भी हवा को कर रहे खराब
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। कोरोना काल में अब जहरीली हवा लोगों के लिए मुसीबत बनने लगी है। मौसम में नमी बढ़ते ही एक्यूआई 284 तक पहुंच गया है। ऐसे में अस्थमा के मरीजों के सामने मुश्किलें खड़ी होंगी। सांस लेने में दिक्कतें होंगी। आंखों में जलन के मामले भी सामने आ रहे हैं। लॉकडाउन हटने के बाद सड़कों पर वाहनों की बढ़ती बेतरतीब संख्या भी इसकी एक वजह है। इसके अलावा पड़ोसी राज्य हरियाणा में पराली जलाए जाने के मामले सामने आते हैं। हवा में नमी के कारण प्रदूषण का स्तर ठहर रहा है। सामान्य एक्यूआई का सूचकांक 100 तक रहना चाहिए। सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत का कहना है कि हवा के प्रदूषण से सांस लेने में दिक्कत होती है। मास्क पहनना जरूरी है।
----------------------
सांस लेने में हो सकती है दिक्कत
बागपत। एयर क्वालिटी इंडेक्स 284 पर पहुंचने से बीमारियां बढ़ेगी। खराब हवा और मौसम की वजह से बच्चों में खांसी और गले संबंधी बीमारियां बढ़ना लाजिमी है। एक तो मौसम परिवर्तन और दूसरा खराब हवा बीमारियों को न्योता दे रहे हैं। जिला अस्पताल में खांसी, जुकाम और गले की बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ सुनील कुमार का कहना है कि दस प्रतिशत मरीज बढ़ गए हैं।
-------------------
कोरोना से भी बचाएगा मास्क
बागपत। सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत का कहना है कि मास्क जरूर पहनना चाहिए। हवा की खराबी के अलावा यह कोरोना से बचाने में भी मददगार साबित होगा। हवा खराब होने के कारण आंखों की बीमारियां बढ़ सकती है। ऐसे में चश्मा पहनें और आंखों को बार-बार धोते रहें।