फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Waterlogging on National Highway due to rain, jammed for many hours

बारिश से नेशनल हाईवे पर जलभराव, कई घंटे रहा जाम

Sun, 17 Oct 2021 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging on National Highway due to rain, jammed for many hours
बागपत के सिसाना गांव में जलभराव के कारण खराब हुई कार को देखता चालक - फोटो : BAGHPAT
- बारिश होते ही नेशनल हाईवे पर सिसाना में भरा पानी, कई वाहन हुए खराब तो एडीएम की गाड़ी भी फंसी
विज्ञापन

- सिसाना से गौरीपुर तक करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लगा, लोगों को उठानी पड़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिलेभर में रविवार को झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक हो गई। बारिश ने लोगों की परेशानी भी खूब बढ़ाई। नेशनल हाईवे पर सिसाना गांव में जलभराव हो गया और गड्ढे होने के कारण लंबा जाम लग गया। जाम में एडीएम की गाड़ी भी फंस गई। कई घंटे तक जाम लगा रहा, जिसमें वाहन चालक जूझते रहे।
कई दिनों से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा था और जहां रात को मौसम ठंडा रहता है, वहीं दिन में काफी गर्मी हो रही थी। रविवार सुबह को आसमान में बादल छा गए और बारिश होने लगी। सुबह को बारिश करीब दस मिनट तक हुई, लेकिन दोपहर को दोबारा से अचानक बारिश शुरू हो गई। दोपहर में एक घंटे तक झमाझम बारिश होती रही। इससे जगह-जगह जलभराव हो गया। नेशनल हाईवे पर सिसाना गांव में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए ही पाइपलाइन डाली जा रही है, लेकिन अभी उसका काम शुरू हुआ है। इससे वहां जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। बारिश के कारण यहां जलभराव हो गया। दोपहर को वाहनों का लंबा जाम लग गया। इसके साथ ही एक दर्जन वाहन गड्ढे में गिरने से खराब हो गए, क्योंकि पानी भरने से गड्ढे नहीं दिख रहे थे। जाम बढ़ता चला गया जो गौरीपुर तक पहुंच गया और उससे सोनीपत रोड पर भी वाहन जाम में फंस गए। एडीएम की गाड़ी भी जाम में फंस गई, जिसको किसी तरह काफी देर बाद निकाला गया। दोपहर बाद कई घंटे तक वाहन चालक जाम में परेशान होते रहे।
विज्ञापन

बारिश से सड़के हुई जलमग्न
बड़ौत/खेकड़ा। रविवार की सुबह हुई बारिश से बड़ौत नगर के गांधी रोड, बिनौली रोड, बिजरौल रोड, अग्रसेन मूर्ति, खत्री गढ़ी, बावली रोड, कोताना रोड, छपरौली चुंगी, गुराना रोड सहित अन्य सड़के जलमग्न हो गई। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नवीन जैन, प्रवीण जैन, आकाश, ललित जैन, सुनील का कहना है किनालों पर अतिक्रमण व पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण हल्की बरसात में पानी भर जाता है। कई बार इस संबंध में शिकायत भी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पालिका चेयरमैन अमित राणा का कहना है कि समय-समय पर नालों की सफाई व खुदाई कराई जाती है। नालों पर हुए अतिक्रमण को भी हटवाया जाएगा। खेकड़ा में बारिश के कारण रेलवे रोड, पाठशाला रोड, जैन कॉलेज रोड, तांगा स्टैंड, यादव चौक आदि पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान की फसल गिरने से काफी नुकसान की आशंका
चांदीनगर/खेकड़ा। तेज हवा के साथ बारिश में धान की फसल गिर गई। जिनकी धान कट चुकी है, उनकी खेत में पड़ी फसल भी भीग गई। चांदीनगर क्षेत्र में सिंगोली तगा, फुलेरा, पूरनपुर नवादा, गढ़ी कलंजरी आदि गांवों के किसानों ने फसल गिरने से काफी नुकसान होने की आशंका जताई है। सिंगोली तगा निवासी किसान राजेश शर्मा, कुलदीप शर्मा, हरिओम कश्यप, मणि रामशर्मा, हिमांशु त्यागी, प्रदीप शर्मा, जयप्रकाश, राममेर, चतर सिंह, मंगू त्यागी आदि किसानों की काफी फसल गिर गई। खेकड़ा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि यह बारिश किसानों की खेतों में खड़ी गन्ने और धान की फसल के लिए नुकसानदायक है। तेज हवा के साथ बारिश से धान की फसल गिरने से किसानों को नुकसान हुआ है।

जिला अस्पताल में छह घंटे बत्ती गुल, मोबाइल की रोशनी में हुआ उपचार
बागपत। रविवार सुबह को जब बारिश शुरू हुई तो जिला अस्पताल, यूपीएसआईडीसी व दिल्ली रोड की लाइन को बंद कर दिया गया। इससे अस्पताल में सबसे ज्यादा परेशानी हुई और अंधेरा छाने से मोबाइल की रोशानी में काम करना पड़ा। इससे मरीजों व उनके तीमारदारों तक को परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह को करीब दो घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हुई। दोपहर को बारिश शुरू हुई तो दोबारा से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई और अस्पताल में करीब चार घंटे तक आपूर्ति बंद रखी गई। इससे भी काफी परेशानी वहां झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed