फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Waterlogging in roads and streets, bad condition due to dirt

सड़क व गलियों में जलभराव व गंदगी से बुरा हाल

Wed, 22 Jun 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in roads and streets, bad condition due to dirt
सड़क और गलियों में जलभराव, गंदगी से बुरा हाल
विज्ञापन

बागपत, बालैनी। घटौली गांव में पानी की निकासी न होने के कारण सड़क व गलियों में जलभराव और गंदगी है। मुख्य मार्ग व गलियों में जलभराव व कीचड़ होने के कारण लोगों का रास्तों से निकलना मुश्किल हो रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि काफी समय से तालाब की सफाई व खुदाई नहीं हुई है। नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं। जिसके चलते पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जलभराव व गंदगी के कारण आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। बारिश होने से अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार समस्या का समाधान कराने की मांग करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने समस्या का जल्द समाधान न होने पर जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

- गंदगी के कारण लोगों का निकलना मुश्किल
सड़क और गलियों में गंदगी के कारण लोगों का रास्ते से निकलना मुश्किल है। समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। - शेखर
सता रहा संक्रमण का डर
रास्तों में जलभराव व गंदगी होने के कारण गांव में मच्छर पनप रहे हैं, जिससे गांव में संक्रमण फैलने की डर सता रहा है। - अमित
लोग हो रहे घायल
सड़क और गलियों में गंदगी के कारण आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। कई बार मांग करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। - उपदेश शर्मा
जल्द हो समाधान
कई बार समस्या का समाधान कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या जस की तस है। शीघ्र समाधान न होने पर ग्रामीण धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। - सुरेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन- रास्ते के निर्माण के लिए टेंडर छोड़ा जा चुका है, एक दो दिन में मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। -जयमाला देवी, ग्राम प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed