फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Water supply stalled due to motor failure

मोटर खराब होने से बंद हो गई पानी की सप्लाई, लोगों को उठानी पड़ी पेरशानी

Fri, 18 Feb 2022 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Water supply stalled due to motor failure
अग्रवाल मंडी टटीरी। पेयजल टंकी का मोटर खराब होने से शुक्रवार को कस्बे में आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। पेयजल आपूर्ति के लिए नागरिकों को हैंडपंप का सहारा लेने के लिए विवश होना पड़ा।
विज्ञापन

नगर पंचायत की ओर से दिन में दो बार सुबह व शाम पेयजल आपूर्ति की जाती है। कस्बे में शुक्रवार सुबह पेयजल आपूर्ति ठप रही। जिससे नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी नौकरीपेशा लोगों को उठानी पड़ी। लोगों को हैंडपंप के सहारे पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ी। वहीं, इस बाबत नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि पानी की टंकी पर रखे बिजली के मोटर की खराबी के कारण शुक्रवार को पानी की टंकी नहीं भर पाई। जिससे सप्लाई बाधित रही। मैकेनिक को बुलाकर मोटर की मरम्मत कराने के बाद कस्बे में पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed