{"_id":"69bb09807e6a02fc8f083f47","slug":"water-park-operator-arrested-in-cheque-bounce-case-baghpat-news-c-28-1-bag1001-148524-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: चेक बाउंस मामले में वाटर पार्क संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: चेक बाउंस मामले में वाटर पार्क संचालक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। चेक बाउंस होने के मामले में न्यायालय से वारंट जारी होने पर पुलिस ने मंगलवार रात वाटर पार्क संचालक सचिन ठाकुर निवासी गौरीपुर हबीबपुर को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जमानत मिल गई।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में वर्ष 2025 में सचिन ठाकुर निवासी गौरीपुर हबीबपुर के खिलाफ संजय सिंह ने वाद दायर कराया था, जिसकी सुनवाई न्यायालय में चल रही है। सुनवाई के लिए नियत की गई तारीख पर सचिन ठाकुर न्यायालय में पेश नहीं हुए, जिस पर न्यायालय से सचिन ठाकुर के वारंट जारी कर दिए। वारंट जारी होने पर कोतवाली पुलिस ने तलाश शुरू कर दी और मंगलवार रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसमें जांच अधिकारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि वारंटियों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है। इसमें गिरफ्तार किए गए सचिन को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।