फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Water not released in Bijwada Rajbeh, irrigation crisis in crops

बागपत: बिजवाड़ा रजबहे में नहीं छोड़ा पानी, फसलों में सिंचाई का संकट

Sun, 19 Feb 2023 11:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 19 Feb 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Water not released in Bijwada Rajbeh, irrigation crisis in crops
सूखा पड़ा बिजवाड़ा रजबहा
रमाला। बिजवाड़ा रजबहे में पानी नही आने से किसानों की गेहूं फसल सूखने लगी है। जिसके चलते किसानों की चिंता बढ़ गई है। सिंचाई नहीं होने के कारण गेंहू की फसल प्रभावित होने पर किसानों ने पानी छोड़ने की मांग की।
विज्ञापन

किसान ओमप्रकाश, सोमपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, मनोज तोमर, उपेंद्र ने बताया कि पूर्वी यमुना नहर रमाला से निकलकर बिजवाड़ा रजबहे से रमाला, किशनपुर बराल, कासिमपुर खेडी, अशरफाबाद थल, इब्राहिमपुर माजरा, कंडेरा, बिजरौल समेत कई गांवों के किसान खेत में फसल की सिंचाई करते हैं।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि रजवाहे में पिछले एक महीने से पानी नहीं छोड़ा गया, जिससे उन्हें गेहूं की सिंचाई करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मांग भी की गई, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं गया। सिंचाई नहीं होने के कारण पैदावार भी प्रभावित हो रही है। जल्द ही पानी नहीं छोड़ा गया तो किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
किसानों की परेशानी समझे अधिकारी
दिन में तेज धूप होने लगी है, जिसके चलते गेहूं की फसल में सिंचाई की जरूरत है। पानी नहीं होने के कारण परेशानी बढ़ गई है। अधिकारी किसानों की समस्या समझे और जल्द पानी छोड़कर समस्या का समाधान कराए। - उपेंद्र
- रजबहे में जल्द छोड़ा जाए पानी बिजवाड़ा रजबहे में पानी नहीं छोड़ा जाने के कारण कई गांव के किसान परेशान है। किसानों की समस्या को देखते हुए रजबहे में जल्द पानी छोड़ा जाए। - राजेंद्र सिंह

---
कोट...
-रजबहों में रोस्टर के अनुसार पानी छोड़ा जा रहा है। बिजवाड़ा रजबहे में भी रोस्टर के अनुसार पानी छोड़ा जाएगा। किसानों को पानी की समस्या नहीं होने दी जाएगी। - उत्कर्ष भारद्वाज, अधिशासी अभियंता, सिंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed