फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   water news

Baghpat News: खेतों में घुसा कृष्णा नदी का पानी, फसल जलमग्न

Mon, 08 Sep 2025 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
water news
दोघट। कृष्णा नदी में पिछले पांच दिन से लगातार जलस्तर बढ़ता जा रहा है। इससे किसानों की 200 बीघा फसल जलमग्न हो चुकी है। पानी भरने से किसान अपने खेतों में भी नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन

किसान राज सिंह, सूरज, संजीव व जयवीर आदि ने बताया कि कृष्णा नदी का जलस्तर पांच दिन से लगातार बढ़ रहा है। इससे टीकरी, गांगनौली, थल, बूढ़पुर, असारा, रहतना, रंछाड़, बामनौली, कंडेरा, मौजिजाबाद नांगल व भगवानपुर आदि गांवों के खेतों में पानी घुस गया है। इससे खेतों में खड़ी किसानों की ज्वार, गोभी व मिर्च आदि की फसल जलमग्न हो गई है। किसानों ने बताया कि खेतों में पानी घुसने से फसल बर्बाद हो रही है। इससे किसानों के सामने पशुओं के लिए चारे का संकट भी पैदा होगा। किसानों की 200 बीघा फसलों में पानी घुस चुका है और वे अपने खेतों में नहीं जा पा रहे हैं। इस तरह किसानों की परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed