Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Water level increased in Yamuna and Hindon, hundreds of acres of crops submerged

Baghpat News: यमुना और हिंडन में जलस्तर बढ़ा, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

Mon, 12 Aug 2024 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 12 Aug 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Water level increased in Yamuna and Hindon, hundreds of acres of crops submerged
बागपत। पहाड़ों पर बारिश के चलते पानी छोड़े जाने से यमुना और हिंडन नदी में जलस्तर बढ़ गया है। इससे हिंडन किनारे बसे मुकारी, ललियाना समेत कई गांवों के खेतों में खड़ी पशुओं के चारे की फसल जलमग्न हो गई। इसके साथ ही बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से पहाड़ों पर भारी बारिश के चलते यमुना और हिंडन नदी में हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ा जा रहा है। इसके चलते शनिवार को यमुना नदी में छोड़ा गया पानी रविवार शाम बागपत जिले में पहुंच गया और यमुना नदी का जलस्तर बढ़कर किनारों तक पहुंच गया। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से यमुना खादर में उगाई गई सब्जी और पशुओं के चारे की फसल जलमग्न हो गई। इसका पता चलते ही किसान भी अपने खेतों में पहुंचे और फसल काटने में जुट गए। हालांकि जलस्तर बढ़ने के बाद किसानों को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

उधर जलस्तर बढ़ने से हिंडन नदी का पानी भी किनारों से बाहर आ गया। इससे किनारे बसे पुरा महादेव, मुकारी, ललियाना, गढ़ी कलंजरी, सरफाबाद, कहरका समेत कई गांवों के किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
यमुना के रास्ते पर तारबंदी की
शहर में यमुना किनारे पर जाने वाले रास्ते पर बच्चों और लोगों को जाने से रोकने के लिए तारबंदी कर दी गई। यमुना पक्का घाट के पास रहने वाले इकराम, जाहिद, आशु आदि ने बताया कि जलस्तर बढ़ने पर काफी लोग अपने वाहन लेकर यमुना किनारे पहुंच जाते हैं, जिससे हादसा होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
--------
बाढ़ चौकियां अलर्ट, किसानों को नदियों से दूर रहने की सलाह
यमुना और हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने पर जिले में बाढ़ चौकियां अलर्ट कर दी गई हैं। इसके बाद प्रशासन की टीम यमुना और हिंडन नदी किनारे बसे गांवों में जाकर किसानों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक करती नजर आ रही है। इसके अलावा किसानों को नदियों और जलभराव वाले खेतों से दूर रहने की भी सलाह दी जा रही है।
--------
मुकारी के किसानों ने प्रशासन से लगाई गुहार
मुकारी गांव के रहने वाले किसान मीनू शर्मा, गजराज, अक्षय, अशोक, महक, आलोक आदि ने बताया कि हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से उनके खेतों में पानी घुस गया। इससे फसल बर्बाद हो जाएंगी। उन्होंने प्रशासन से हिंडन नदी का पानी रोकने के लिए किनारों पर मिट्टी डलवाने की मांग की, जिससे खेतों में पानी जाने से रोका जा सके। इसके अलावा पंपसेट लगाकर खेतों से पानी निकलवाने की मांग की।
------
पहला मुआवजा मिला नहीं, अब फिर बर्बाद होगी फसल
पिछले साल हिंडन नदी का पानी खेतों में घुसने से उनकी फसल बर्बाद हो गई थी, जिसका सर्वे कराया गया, लेकिन मुआवजा नहीं दिया गया। अगर यही हाल रहा तो फसल इस बार भी बर्बाद हो जाएगी। - महेश, मुकारी
------
पशुओं के चारे की किल्लत
हिंडन नदी किनारे के अधिकांश खेतों में सब्जी और पशुओं का चारा उगाया गया है। फसल जलमग्न होने से किसानों को पशुओं के चारे की किल्लत का भी सामना करना पड़ रहा है। जल्द ही फसलों से पानी निकलवाया जाए। - कृष्णपाल, मुकारी
---------
लौकी की साढ़े चार बीघा फसल डूबी
यमुना किनारे खेत में साढ़े चार बीघा लौकी की फसल उगाई थी। शनिवार को यमुना में पानी छोड़ने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद रविवार को फसल डूब गई। - अलीजान, बागपत।
--------
ज्वार की फसल डूबी
यमुना किनारे खेत में पांच बीघा ज्वार की फसल उगाई थी, जो यमुना का जलस्तर बढ़ने से जलमग्न हो गई। यदि जल्द ही पानी कम नहीं हुआ तो फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी। - महेंद्र, बागपत।

--------------
वर्जन-यमुना और हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने पर बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। किसानों को नदियों के किनारे जाने से रोका जा गया है। बाढ़ राहत नियंत्रण विभाग की टीम गांवों का लगातार दौरा कर रही है। - मुकेश देव, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed