फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Water filled on National Highway, vehicles stuck in deep pit

नेशनल हाईवे पर डेढ़ फुट तक पानी भरा, गहरे गड्ढे में 100 वाहन फंसे तो भरवाया

Sat, 11 Sep 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Water filled on National Highway, vehicles stuck in deep pit
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित बागपत के सिसाना गांव में जलभराव के कारण हुए गड्ढे में फंसी कार निकलव? - फोटो : BAGHPAT
- दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर सिसाना गांव के पास पानी निकासी नहीं होने से सडक़ में बने गहरे गड्ढे
विज्ञापन

- गड्ढों से वाहन निकलवाने के लिए क्रेन मंगवानी पड़ी, जाम भी लगा रहा तो गड्ढे में रोड़ी डलवाकर भरवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बारिश के कारण दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर सिसाना में करीब डेढ़ फुट तक पानी भर गया। पानी में गड्ढे नहीं दिखने से उनमें वाहनों के पहिए फंस गए। इससे वाहन बंद भी हो गए। करीब 100 से ज्यादा वाहन फंस गए, जिन्हें क्रेन मंगवाकर निकालना पड़ा। गड्ढों को बचाकर डीएम की गाड़ी भी किसी तरह निकाली गई। चालकों ने विरोध जताया तो गड्ढों को भरवाया गया।

शुक्रवार रात को तेज बारिश शुरू हो गई थी जो शनिवार तक लगातार होती रही। बारिश ने जहां आम लोगों की परेशानी को बढ़ाया, वहीं नेशनल हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ी। बारिश होने पर सिसाना गांव के पास नेशनल हाईवे पर पानी भर जाता है। जहां पहले वहां केवल पानी भरता था, वहीं वहां अब गहरे गड्ढे बन गए थे। पानी भरा होने के कारण वाहन चालकों को वह गड्ढे दिखाई नहीं दिए और उनमें पहिए गिरने से वाहन फंसते रहे। करीब 100 से ज्यादा वाहन फंसे और उनको निकालने के लिए क्रेन तक मंगवानी पड़ी। शनिवार दोपहर को डीएम राजकमल यादव भी निकले तो उनकी कार को गड्ढे से बचाकर निकाला गया। गड्ढों में वाहन फंसने के कारण जाम भी लग गया। वाहन चालकों की परेशानी को देखते हुए गड्ढों को शनिवार दोपहर को भरवाया गया। इसके बाद ही लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन हाईवे से पानी भरा रहा। डीएम राजकमल यादव का कहना है कि इसके लिए एनएचएआई को पत्र लिखा गया है। बारिश के बाद इसका स्थाई समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed