फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Water and furniture will improve with 6.20 lakhs

6.20 लाख से सुधरेगी पानी और फर्नीचर की व्यवस्था

Sat, 25 Jun 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Water and furniture will improve with 6.20 lakhs
बागपत। राजकीय विद्यालयों में 6.20 लाख रुपये से पेयजल और फर्नीचर की व्यवस्था सुधारी जाएगी। स्कूलों में छात्रों की संख्या के आधार पर विद्यालयों को धनराशि का आवंटन किया जाएगा। इसके लिए जिला विद्यालय कार्यालय की ओर से राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में 19 राजकीय विद्यालय हैं, इनमें 12 राजकीय हाईस्कूल और छह राजकीय इंटरमीडिएट कालेज हैं। इनमें पेयजल, वाटर कूलर, शौचालयों व विद्यालयों की सफाई के अलावा छात्रों को बैठने के लिए फर्नीचर की मरम्मत, विद्यालय की मरम्मत कराई जाएगी। विद्यालयों में मरम्मत कार्य के लिए छात्र संख्या के आधार पर धनराशि का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें एक से 30 छात्र संख्या तक दस हजार रुपये, 31 से 100 छात्र संख्या पर 25 हजार रुपये, 101 से 250 की छात्र संख्या पर 50 हजार, 251 से एक हजार की छात्र संख्या पर 75 हजार और एक हजार से अधिक छात्र संख्या होने पर एक लाख रुपये की धनराशि आवंटित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालयों को आवंटित की जाने वाली धनराशि का दस प्रतिशत स्वच्छता और 20 प्रतिशत पेयजल पर खर्च किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि राजकीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को कार्ययोजना बनाकर कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed