फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Warning of hunger strike at CM residence in protest against land encroachment

Baghpat News: जमीन पर कब्जे के विरोध में सीएम आवास पर अनशन की चेतावनी

Wed, 11 Oct 2023 07:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 07:19 PM IST
विज्ञापन
Warning of hunger strike at CM residence in protest against land encroachment
-बामनौली के किसान ने दीपावली तक जमीन पर कब्जा नहीं मिलने पर दी अनशन की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। बामनौली गांव के एक किसान को नसबंदी कराने पर मिली जमीन पर कब्जा हो गया है। इसके लिए किसान पिछले 46 साल से अफसरों के कार्यालयों पर चक्कर लगा रहा है। अब किसान ने दीपावली तक जमीन पर कब्जा नहीं मिलने पर सीएम आवास के बाहर अनशन करने की चेतावनी दी।

बामनौली गांव के रहने वाले महेशपाल ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में बताया कि उसके पिता रामपाल सिंह को वर्ष 1976 में नसबंदी कराने पर सरकार से एक बीघा 13 बिस्वा कृषि भूमि मिली थी। इसी तरह गांव के 12 लोगों को भी भूमि मिली थी। उनकी जमीन पर एक साल बाद ही कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। इसके बाद वर्ष 1983 में तत्कालीन ग्राम प्रधान ने उनकी हालत देखते हुए एक-एक बीघा कृषि भूमि आवंटित की थी। आरोप लगाया कि उस भूमि पर भी कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया। नसबंदी कराने पर मिली जमीन का 2004 तक न्यायालय में मुकदमा चला और उनके पक्ष में फैसला आया। चकबंदी प्रक्रिया शुरू होने पर जमीन मिलने की आस हुई तो उनकी जमीन के कुछ हिस्से पर दूसरे किसानों का कब्जा मिला और कुछ हिस्सा कृष्णा नदी में दर्शा दिया गया। इसके बाद उसने डीएम से लेकर सीएम तक गुहार लगाई, लेकिन जमीन नहीं मिल पाई। जमीन की लड़ाई लड़ते हुए उसके पिता की मौत हो चुकी है। किसान ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी जमीन नहीं दिलाई गई तो वह सीएम आवास के बाहर अनशन शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed