फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ward Boy got medicines given to patients at PHC

पीएचसी पर वार्ड ब्वाय मरीजों को दवाई देता मिला

Sun, 22 Sep 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Ward Boy got medicines given to patients at PHC
दोघट पीएचसी पर निरीक्षण करते एसीएमओ भुजवीर सिंह - फोटो : BAGHPAT
पीएचसी पर वार्ड ब्वाय मरीजों को दवाई देता मिला
विज्ञापन

दोघट। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दोघट पर एसीएमओ बागपत ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सक और फार्मेसिस्ट की अनुपस्थिति में वार्ड ब्वाय दवाएं देता हुआ मिला। उन्होने एएनएम सेंटर पर मिली खामियों पर भी सख्त नाराजगी जताई। सेंटर से एक्सपायर यूरीन किट स्टिक कब्जे में ली गई।

एसीएमओ भुजवीर सिंह, जिला कॉर्डिनेटर नीलोफर, एआरओ अनिल कुमार ने निरीक्षण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक और फार्मेसिस्ट नहीं मिले जबकि उनके स्थान पर वार्ड ब्वाय मरीजों को दवाएं देता मिला। उस समय तक स्वास्थ्य केंद्र पर 55 मरीज देखे गए। इस पर एसीएमओ ने सख्त नाराजगी जताई। साफ-सफाई की व्यवस्था सही मिली। इसके बाद दोघट कस्बे में एएनएम सेंटर का भी निरीक्षण किया। जहां आरसी रजिस्टर नहीं मिला तथा कैल्शियम व आयरन की गोलियां भी नहीं मिली। सेंटर पर यूरीन किट की स्टिक भी एक्सपायर तिथि की मिली। जो वर्ष 2018 की पाई गई। उन्हें टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। एसीएमओ भुजवीर सिंह ने बताया कि चिकित्सक बिनौली सीएचसी पर किसी कार्य के लिए गया हुआ है। फार्मेसिस्ट टीकरी सीएचसी पर भेजा गया है, लेकिन मरीजों को वॅार्ड ब्वॉय दवाई नहीं दे सकता। यह मामला गंभीर है। मामले में कार्रवाई कराई जाएगी। एक्सपायर तिथि की स्टीक मिलने पर एएनएम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed